फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जीव जंतु अंग बेचने के मामले में पुलिस ने तीसरे दिन नहीं किया आरोपी को गिरफ्तार

जीव जंतु अंग बेचने के मामले में पुलिस ने तीसरे दिन नहीं किया आरोपी को गिरफ्तार

Sun, 22 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
जीव जंतु अंग बेचने के मामले में पुलिस ने तीसरे दिन नहीं किया आरोपी को गिरफ्तार
जीव जंतु अंग बेचने का मामला : पुलिस को नहीं मिला आरोपी का सुराग
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। पंसारी की दुकान पर बेचे जा रहे जीव जंतु अंग बेचने के मामले में पुलिस को तीसरे दिन भी आरोपी का सुराग नहीं मिल सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दे कि पीपुल्स फॉर एनीमल नामक संस्था दिल्ली को जीवों के अंग बेचने की शिकायत की मिली थी। शिकायत के बाद संस्था का एक सदस्य वीरवार को जीव जंतु विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों से मिला और उनको इस संबंध में जानकारी दी। इस पर जीव जं तु विभाग ने टीम का गठन करने के बाद संस्था के सदस्य को डिकॉय ग्राहक बनाकर पंसारी की दुकान पर भेजा। डिकॉय ग्राहक ने पंसारी से आगरा मॉनीटरिंग लिजार्ड के हत्था जोड़ी मांगी। इस पर पंसारी ने उसकी कीमत 1260 रुपये बताई और अंदर लाकर भी दिखाए। अंग दिखने के बाद डिकॉय ग्राहक ने टीम को इशारा कर दिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर चार हत्था जोड़ी अपने में कब्जे में कर लिया था। पुलिस ने जीव जंतु विभाग के इंसपेक्टर बाबूलाल की शिकायत पर वीरवार रात को ही मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने जीव जंतु अंग बेचने के मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। जांच के बाद जो कार्रवाई होगी वो की जाएगी। कैलाश चंद, चौकी इंचार्ज, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed