{"_id":"59ac50d94f1c1b1d278b517a","slug":"61504465113-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकें भिड़ी, तीन घायल, दो गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइकें भिड़ी, तीन घायल, दो गंभीर
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में तीन घायल, दो गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव गोद बलाहा के नजदीक जा रही नहर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगामी उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं एक घायल को इलाज नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है।
राजस्थान के गांव गुत्ती निवासी 32 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र हजारी लाल और 52 वर्षीय अशोक पुत्र लीलाराम किसी काम से नारनौल आये हुए थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे नारनौल से बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव जा रहे थे। वहीं बलाहा निवासी 41 वर्षीय अशोक कुमार भी बाइक पर सवार होकर गांव से नारनौल की ओर आ रहा था। दोनों बाइक सवार गोद बलाहा गांव के पास से जा रही नहर के पास पहुंचे थे कि एक दूसरे को ओवरटेक करते समय दोनों भिड़ गए। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों को नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां गुत्ती के अनिल व अशोक की गंभीर हालत के चलते उन्हें आगामी इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि बलाहा के अशोक का यहां इलाज चल रहा है।