{"_id":"59a5b2af4f1c1b5c738b457b","slug":"61504031407-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में कुएं में कूदा महाराज, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में कुएं में कूदा महाराज, मौत
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में कुएं में कूदा महाराज, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव इस्लामपुरा के आश्रम में रह रहा एक महाराज नशे में कुएं में कूद गया। मंगलवार को पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम करवा शव ग्रामीणों को सौंप दिया। गांव के सरपंच लेखराज के अनुसार 45 वर्षीय भूपेंद्र गिरी महाराज पिछले एक वर्ष से गांव के आश्रम में रह रहा था। महाराज नशे का आदि था। सोमवार रात महाराज नशे में कुएं में कूद गया। सुबह जब ग्रामीण आश्रम पहुंचे तो महाराज नहीं दिखा। इसके बाद महाराज की आस-पास तलाश की। इसी दौरान ग्रामीणों ने आश्रम में बने कुएं में देखा तो महाराज की चप्पल तैरती मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने महाराज को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस मृतक को नारनौल के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस ने सरपंच के ब्यान पर आवश्यक कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव ग्रामीणों को सौंप दिया।