फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   विवाहिता ने कमरे में लगाई फांसी, मौत

विवाहिता ने कमरे में लगाई फांसी, मौत

Sun, 16 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने कमरे में लगाई फांसी, मौत
विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। मोहल्ला नलापुर में विवाहिता ने शुक्रवार शाम अपने कमरे में पंखे के हुक पर चुन्नी से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों का कहना है कि महिला मानसिक रूप से कुछ दिनों से परेशान थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

मोहल्ला नलापुर निवासी कपिल की पत्नी पिंकी (24) शुक्रवार को घर का कार्य निपटाने के बाद दोपहर में आराम करने के लिए अपने कमरे में चली गई थी। शाम को करीब 4 बजे परिजनों ने उसे जगाने के लिए आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों के बार-बार आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो कमरे का दरवाजा खोल कर देखा तो पिंकी पंखे के हुक पर लटक रही थी। परिजनों ने आनन-फानन में पिंकी को नीचे उतारा। इसके बाद परिजनों ने मृतका के मायके गांव बैयापुर (सोनीपत) तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल भिजवाया। शनिवार दोपहर मायके पक्ष के लोगों से अस्पताल पहुंचने पर उनके बयान दर्ज कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed