फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   50th, overload dumper, action, police

50 ओवरलोड डंपरों को किया काबू

Fri, 03 Jun 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 03 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
50th, overload dumper, action, police
50 ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को सुबह 4:30 बजे एसपी हामिद अख्तर ने खुद करीब 50 ओवरलोड डंपरों को काबू किया। इनमें से अधिकांश ट्रक रोड़ी, बजरी, पत्थर से ओवरलोड थे जबकि कुछ ओवरसाइज थे।  ओवरलोड वाहनों को काबू कर रघुनाथपुरा फायरिंग रेंज ले जाया गया जहां इन्हें अंडरलोड करवायाइतना ही नहीं एसपी की ओर से ओवरसाइज ट्रक और डंपरों की बॉडी को काटने के लिए वहीं गैस कटर मंगवा लिया गया और इनकी बॉडी काटकर डंपरों को छोड़ा और भविष्य में ओवरलोड सामान नहीं भरने की चेतावनी दी। करीब 35 वाहनों के चालान भी काटे गए। सादे लिबास में सड़कों पर निकले एसपी हामिद अख्तर की ओर से सुबह से लेकर 10 बजे की गई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। जिसके चलते सड़कें खाली नजर आने लगी।
विज्ञापन


एसपी हामिद अख्तर ने ट्रक एवं डंपर चालकों को ओवरलोड की बजाय अंडरलोड चलने की नसीहत दी। उन्होंने चालकों से कहा कि गाड़ी चलाते समय कोई भी चालक मोबाइल का प्रयोग न करें और नशे से दूर रहें। एक वाहन चालक दूसरी बार ओवरलोड में पकड़ा जाता है तो उसका लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा। कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी चालक को बख्शा नहीं जाएगा। कानून का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed