फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कोर्ट से पेशी भुगत कर लौट रहे युवक से मारपीट,गाड़ी तोड़ी

कोर्ट से पेशी भुगत कर लौट रहे युवक से मारपीट,गाड़ी तोड़ी

Fri, 08 Mar 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट से पेशी भुगत कर लौट रहे युवक से मारपीट,गाड़ी तोड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। जिला कोर्ट से पेशी भुगत कर लौट रहे युवक के साथ मारपीट और बोलेरो गाड़ी तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मारपीट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मोहनपुर निवासी लोकेश बुधवार शाम कोर्ट में पेशी भुगतकर वापस घर बोलेरो गाड़ी में जा रहा था। रास्ते में गाड़ी के टायर में पंक्चर हो गया। पीड़ित पंक्चर लगवाने के लिए सिंघाना रोड पर रुका था। इसी दौरान 20-30 युवक साइकिल, दो बोलेरो समेत अन्य वाहनों से आ गए और पीड़ित की गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान पीड़ित के साथी बिरेंद्र, सुधीर, नरेंद्र उर्फ हंटर व राजेश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसकी रॉड से पिटाई की। इसके बाद पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने वीरवार को मनोज उर्फ कल्लु, जंत्री, कमांडर, टावर व आशीष उर्फ लाठी, गोविंद्र, लहरी उर्फ ललित, राहुल, गौरव, अंकित व 10 अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों गुटो में पहले से रंजिश चल रही है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed