{"_id":"5c26786bbdec2256b61c2245","slug":"41546025067-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ श्रेणी कर्मी ले गया अलमारी की चाबी,एमई ने पांच ताले तुड़वाकर निकाली एनओसी- भवन मैप की फाइलें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चतुर्थ श्रेणी कर्मी ले गया अलमारी की चाबी,एमई ने पांच ताले तुड़वाकर निकाली एनओसी- भवन मैप की फाइलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। नगर पालिका में आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत क्लर्क रिकॉर्ड रूम की चाबी लेकर शहर में चला गया। नागरिक अपनी एनओसी की फाइलें मांगने पहुंचे तो नगर पालिका के म्यूनिसिपल इंजीनियर ने पांच अलमारियों के ताले तोड़कर रिकॉर्ड को निकाला। इसके बाद लोगों को एनओसी की फाइलें सौंपी। नगर पालिका की चेयरपर्सन रीना बंटी ने एमई के खिलाफ अर्बन लोकल बॉडी के प्रधान सचिव को चिट्ठी लिखकर एमई पर कई तरह के आरोप लगाए हैं।
नगर पालिका के म्यूनिसिपल इंजीनियर चमनलाल शुक्रवार को महेंद्रगढ़ नगर पालिका पहुंचे। करीब 30 लोग सुबह से ही अपने भवन के नक्शे और एनओसी के लिए लाइन में लगे हुए थे। एमई चमनलाल ने अनुबंध के क्लर्क रोशनलाल को चाबी देकर उनकी एक अलमारी से नक्शा निकलवाया। कुछ देर बाद रोशनलाल अलमारी को ताला बंद कर चाबी अपने साथ लेकर चला गया। उसने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। एमई ने रोशनलाल का काफी देर तक इंतजार किया। जब करीब दो घंटे तक वापस नहीं आया तो एमई ने रिकॉर्ड की पांच अलमारियों के ताले तुड़वाकर फाइलें निकाली। एमई ने 35 लोगों को नक्शे और एनओसी सौंपे। बाद में उन्होंने कारीगर से सभी अलमारियों में नए ताले लगवाए।
एमई चमनालाल ने कहा कि रोशनलाल नगर पालिका का कर्मचारी नहीं है। पता नहीं चेयरपर्सन ने उसे हैसियत से रखा है। अगर वह सरकारी कर्मचारी है तो बताए किस पद पर है। अगर रोशनलाल को कांट्रेक्ट के आधार पर रखा गया है तो बताए किस ठेकेदार के अधीन काम कर रहा है। चमनलाल ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन करने वालों को एक महीने में ही नक्शे देना अनिवार्य होता है। हम जनता को परेशान नहीं होने देंगे। अगर किसी ने रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। जरूरत पड़ी तो इस मामले में उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
वर्जन
तबीयत खराब होने पर वीरवार को आधे दिन और शुक्रवार पूरे दिन की छुट्टी नगर पालिका चेयरपर्सन से लेकर आया था। शुक्रवार को एक बार थोड़ी देर के लिए जाकर फाइल निकाल आया था। नपा में जेई, एमई सहित कोई अधिकारी नहीं था, चाबी किसको देकर आता। मैं तकनीकी शाखा में क्लर्क के पद पर हूं। कांट्रेक्ट के किसी कर्मचारी के पास लेटर नहीं है। बृजपाल ठेकेदार के जरिए मुझे सैलरी मिलती रही है।
- रोशनलाल, नगर पालिका महेंद्रगढ़।
वर्जन
नपा में रोशनलाल किसी पद पर कार्यरत नहीं है। वह बताए किस पद पर कार्यरत है। चेयरपर्सन ने अपने हिसाब से उनको रखा हुआ है। वीरवार को भी वह गायब हो गया था। शुक्रवार को मोबाइल बंद कर कहीं चला गया। जनता लगातार चक्कर लगा रही थी। मजबूरी में हमें पांच अलमारियों के ताले तुड़वाने पड़े।
- चमनलाल, म्यूनिसिपल इंजीनियर, महेंद्रगढ़।
वर्जन
नगर पालिका चेयरपर्सन रीना बंटी ने शहरी स्थानीय निकाय के प्रधान सचिव को लेटर भेजा है। जिसमें लिखा है कि महेंद्रगढ़ नगर पालिका में अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे म्यूनिसिपल इंजीनियर चमनलाल हरियाणा म्यूनिसिपल एक्ट की अवहेलना कर अपनी मनमानी, दादागीरी और तानाशाही कर रहे हैं। एमई ने नपा अराजकता फैला रखी है। चेयरपर्सन ने लिखा कि उन्होंने एमई को नौ बार लेटर जारी करके स्पष्टीकरण भी मांगा। जिसका आज तक जवाब नहीं आया। 22 अक्तूबर के बाद अब तक 200 एनओसी जारी कर चुके हैं। जिसमें अधिकतम फाइलें अवैध कालोनियों की खेवट, किला, खसरा नंबर की है। साथ ही कहा कि रोशनलाल नपा में आउटसोर्सिंग के आधार पर क्लर्क के पद पर कार्यरत है। उसे नपा के खाते से वेतन दिया जा रहा है और वह छुट्टी लेकर गया था।