{"_id":"5bad3386867a557ff9674ebf","slug":"41538077574-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के मुख्य आरोपियों को रिमांड के बाद भेजा न्यायिक हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के मुख्य आरोपियों को रिमांड के बाद भेजा न्यायिक हिरासत में
Updated Fri, 28 Sep 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना (महेंद्रगढ़)। पुलिस ने गैंगरेप के दो मुख्य आरोपियों पंकज फौजी और मनीष को चार दिन के रिमांड के बाद वीरवार को कनीना एसडीजेएम पीयूष शर्मा की अदालत में पेश किया। जहां से न्यायाधीश ने आरोपियों को पांच अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
एसआईटी के सदस्य रामचंद्र ने बताया कि अभिषेक शर्मा महेंद्रगढ़ और मंजीत नूहनिया को आरोपियों को पनाह देने के आरोप में काबू कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया था। उक्त दोनों आरोपियों ने पंकज व मनीष को बाइक देकर रुपये-पैसे व गुप्त स्थान पर रहने में मदद की थी। जांच के दौरान पूरे घटनाक्रम में एसआईटी हेड एसपी नाजनीन भसीन ने आरोपी निशु फौगाट को मास्टर माइंड माना है। निशु के मोबाइल में अश्लील वीडियो होना माना गया है, उसके फेसबुक अकाउंट पर भी अश्लील वीडियो पोस्ट हुई है। जिन्हें फरारी के दौरान फोन से आनन-फानन में डिलीट कर दिया। एसआईटी डिलीट किए गए डाटा को रिकवर करने का प्रयास कर रही है।
आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
मामले में पुलिस आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें से पनाह देने के आरोपी अभिषेक, मंजीत को जमानत मिल चुकी है जबकि जुर्म छुपाने वाले फौजी निक्कू उर्फ नवीन, कोठड़े के मालिक दीनदयाल, डॉ. संजीव कुमार, गैंगरेप के आरोपी निशु फौगाट, पंकज और मनीष को जेल भेजा गया है। फौजी निक्कू उर्फ नवीन को पांच अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जबकि अन्य पांच आरोपियों की पेशी पांच अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस से होगी।