{"_id":"5b0703084f1c1ba46e8b475e","slug":"41527186184-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ में कार्रवाई करने का दबाव बनाने वाला सीआईडी का फर्जी आईजी चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ में कार्रवाई करने का दबाव बनाने वाला सीआईडी का फर्जी आईजी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Updated Thu, 24 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईडी आईजी अनिल राव बनकर छेड़छाड़ मामले में दबाव बनाने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
सीआईडी आईजी अनिल राव बनकर छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने का दबाव बनाने वाले शातिर दिमाग युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस युवक ने पहले भी कई बार सीएम कार्यालय का को-आर्डिनेटर बनकर अधिकारियों से छोटे-मोटे काम करवाए हैं। कुछ दिन पूर्व युवक ने उपायुक्त को एक मेल भेजकर अपने गांव बुडिन से शराब का ठेका हटाने के बारे में लिखा था। पुलिस की पूछताछ में उसने यह भी खुलासा किया है कि उसने अपनी पहुंच दिखाकर विभिन्न जिलों में फोन कर पायलट गाड़ी तक ली है। इसने पीएम ग्रिवेंस के नाम से एक फर्जी मेल आईडी भी बनाई है। इससे वह अधिकारियों को मेल करता था।
सीएम के साथ चलने वाले सीआईडी आईजी अनिल राव बनकर छेड़छाड़ और मारपीट में दबाव बनाने वाले बुडिन निवासी दयाराम पुत्र लीला राम को पुलिस ने बुधवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया। उसको वीरवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दयाराम को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने नकली आईजी का पीए बनकर उसका सहयोग करने वाले राजस्थान के गांव शिमला निवासी उसके मामा के लड़के अजय कुमार को भी गिरफ्तार किया है। उसको अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस बारे में एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि आरोपी दयाराम ने डीएसपी बलजीत सिंह, उनके रीडर पवन कुमार और थाना प्रबंधक के मोबाइल पर फोन कर स्वयं को आईजी सीआईडी अनिल कुमार बताया। अधिकारियों को फोन कर उसने कहा कि अपनी धर्म बहन पूनम को उनके पास भेज रहा है। वे इस मामले में जल्द से जल्द मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करें। इसके बाद आरोपी की मामा की लड़की विवाहिता गांव मंढाणा के लोगों को साथ लेकर डीएसपी से मिली। इसके बाद उसे महिला थाने में भेज दिया। महिला थाने में शिकायत पर मारपीट और छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज कर लिया गया। एसपी ने बताया कि वह बार-बार डीएसपी के रीडर को फोन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का दबाव बनाने लगा। इस पर रीडर को शक हो गया कि आईजी सीआईडी इतना दबाव नहीं बना सकते। इस पर उसने डीएसपी और एसपी के संज्ञान में बात डाली। जब पुलिस ने इस मामले की गहनता से तफतीश की तो परतें खुलती गईं। अंत में पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के मामे के लड़के को भी किया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने आरोपी के मामा के लड़के को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के मामा का लड़का अजय कुमार आईजी सीआईडी का पीए बनकर फोन करता था तथा बाद में आरोपी फर्जी आईजी सीआईडी से बात करता था।
विज्ञापन
आरोपी ने इस तरह करवाए काम
एक अन्य मामले में आरोपी की मामा की लड़की पूनम का ससुराल पक्ष में किसी से झगड़ा हुआ था। इसमें दोनों पक्षों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसमें उसने पूनम के पक्ष में कार्रवाई करने के लिए डीएसपी बलजीत सिंह को सीएम आफिस का को-आर्डिनेटर बनकर भी अलग नंबरों से फोन किया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने करीब एक माह पूर्व भी डीसी को एक मेल भेजी थी। इसमें उसने पीएम ग्रीवेंश 1234 एट द रेट जीमेल डाट काम से मेल भेजकर गांव बुडिन में शराब का ठेका बंद कराने को कहा था। वहीं इसी मेल आईडी से डीएसपी को भी मेल की हुई है।
एसपी के अनुसार आरोपी बहुत ही शातिर है। फोन करने में माहिर है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद और गुरुग्राम के अलावा राजस्थान के अलवर, सीकर, जयपुर और झुंझुनू। जिले में भी अलग-अलग अधिकारी बनकर फोन किया है।
एसपी ने बताया कि उक्त आरोपी पुलिस से पायलट गाड़ी की भी मांग कर चुका है। पूछताछ में उसने बताया है कि उसने पायलट गाड़ी की भी मांग की थी। अब रिमांड के दौरान उससे पूछा जाएगा कि उसने कब और कहां पायलट गाड़ी की मांग की।