फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बाइक सवारों ने बोलेरो को रूकवाकर दागी गोलियां

बाइक सवारों ने बोलेरो को रूकवाकर दागी गोलियां

Sun, 22 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों ने बोलेरो को रूकवाकर दागी गोलियां
बोलेरो को रुकवाकर दागी गोलियां, पिता-पुत्र समेत तीन घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। कुराहवटा रोड़ पर स्थिति बिजली पॉवर प्लांट के पास दो बाइक पर सवार छह युवकों ने बोलेरो में सवार व्यापारियों पर हमला कर दिया। इस हमले में पिता पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। इसके बाद हमलावर व्यापारी से गाड़ी की चॉबी लेकर फरार हो गए और गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। सभी घायलों में महेंद्रगढ़ के उप नागरिक अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार देकर उन्हें रोहतक रैफर कर दिया। सूचना पाकर रात दस बजे पुलिस अधीक्षक कमलदीप सिंह एवं डीएसपी सतेंद्र कुमार ने मौका मुआयना किया। इसके अलावा शिक्षामंत्री के भाई राजेंद्र शर्मा एवं पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक ने घटना की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार गांव नांगल माला निवासी जयंती पुत्र खुशीराम, खुशीराम पुत्र रामस्वरूप तथा मांडोला निवासी राजकुमार पुत्र वेदप्रकाश तथा दो अन्य लोग बोलेरो में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। जयंती एवं उसके पिता की महेंद्रगढ़ शॉपिंग कांप्लेक्स में कपड़े की दुकान है जबकि रामकुमार एक रेडीमेड की दुकान पर काम करता है। बिजली पॉवर प्लांट के पास दो बाइक पर सवार छह युवकों ने बोलेरो के सामने अपनी बाइक लगा दी। गाड़ी रुकने पर बाइक सवार युवाओं ने उन पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। इस हमले में जयंती को दो गोली जबकि खुशी राम एवं राजकुमार को एक-एक गोली लगी। तीनों घायलों को महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया। घायल राजकुमार ने बताया कि वो पांच लोग शाम के समय दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। बिजली पावर प्लांट के पास पहले से दो बाइकों पर सवार युवकों ने बाइक को उनकी गाड़ी के आगे लगा दिया। बाइक पर सवार तीनों लोगों के पास रिवाल्वर था। तीनों ने कहा कि जो भी उनके पास पैसे वो निकाल देें। जब उन्होंने विरोध किया तो तीनों ने बोलेरो में बैठे लोगों पर गोलियां दाग दी। हमलावर उनसे बैग, नकदी, सोने की चैन एवं गाड़ी की चॉबी साथ ले गए।
विज्ञापन

वर्जन:
इस मामले की अभी जांच चल रही है जो भी कार्रवाई होगी वह अमल में लाई जाएगी।-कमलदीप गोयल, पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed