{"_id":"5bda01acbdec22695f5f326f","slug":"31541013932-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन बोर्ड की परीक्षा से 70 स्टूडेंटस बाहर, परीक्षार्थियों ने लगाए पैसे मांगने के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओपन बोर्ड की परीक्षा से 70 स्टूडेंटस बाहर, परीक्षार्थियों ने लगाए पैसे मांगने के आरोप
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। निजी स्कूल में चल रही नेशनल ओपन बोर्ड की परीक्षा में बुधवार को फ्लाइंग दस्ते ने करीब 70 परीक्षार्थियों को बाहर निकाल दिया। बाहर आए परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि स्कूल में परीक्षा में बैठने के नाम पर दो-तीन हजार रुपये मांगे जा रहे थे। रुपये न देने पर उन्हें बाहर निकाल दिया।
बता दें कि नेशनल ओपन बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। बुधवार को 10वीं का हिंदी का पेपर था। दोपहर ढाई से साढे़ पांच बजे तक यह परीक्षा थी। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद स्कूल में फ्लाइंग की टीम पहुंच गई। साथ ही नोएडा की दो स्पेशल फ्लाइंग की टीमें भी कुछ देर बाद स्कूल में पहुंच गई। तीनों टीमों ने चेकिंग शुरू की। जिसमें कुछ स्टूडेंटस की शक्ल रोल नंबर पर लगे फोटो से न मिलने के कारण उनको बाहर निकाल दिया। बाद में कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि उनसे परीक्षा केंद्र में बैठने के लिए दो से तीन हजार रुपये मांगे गए थे। जिन लोगों ने पैसे नहीं दिए उन सभी को बाहर निकाल दिया। वे दसवीं का पेपर नहीं दे पाए।
जड़वा गांव के निवासी राजकुमार, अजीत गुजरवास, दिनेश सुरहेती , विनय एडवोकेट, सूरज चेलावास ने कहा कि परीक्षा में जाने के लिए दो हजार रुपये मांगे थे। पैसे नहीं दिए तो बाहर निकाल दिया। कुछ स्टूडेंटस ने कहा कि उनका आईकार्ड बाहर रह गया था। जब कार्ड लेने बाहर आए तो दोबारा अंदर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
वर्जन
किसी से पैसे मांगने का कोई सवाल नहीं। करीब 70 स्टूडेंट्स को फ्लाइंग ने बाहर निकाला है। स्कूल का इससे कोई लेना-देना नहीं है। जिन छात्रों की शक्ल नहीं मिल रही थी और जिनके पास पहचान पत्र नहीं थे। उनको बाहर निकाला था।
- राजेंद्र सिंह, केंद्र अधीक्षक।