फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   क्राइम

क्राइम

Sat, 08 Jul 2017 01:39 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
वाहन की चपेट में आने से दो युवक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने राकेश की गंभीर हालत को देखकर पीजीआई रोहतक के लिए रैफर कर दिया। वहीं राहुल को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार राकेश पुत्र मेहरचंद (18) निवासी गुणसियार निवासी कोटकासिम, राहुल पुत्र गिरवार (22) निवासी तहनोला जिला अलवर बाइक पर सवार हो कर रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ आ रहे थे। वे बाइक सवार गांव सीगड़ी के नजदीक बाइक को रोककर खड़े थे। इस दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed