फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पुलिस ने दोबारा से खोली सोनू की मौत के मामले की फाइल, डीएसपी करेंगे जांच

पुलिस ने दोबारा से खोली सोनू की मौत के मामले की फाइल, डीएसपी करेंगे जांच

Fri, 08 Mar 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दोबारा से खोली सोनू की मौत के मामले की फाइल, डीएसपी करेंगे जांच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव नाहड़ निवासी सोनू सुसाइड मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के समक्ष पेश होकर शिकायत दी। पुलिस ने मामले को हत्या से जोड़कर दोबारा जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक स्वयं इस बात को मान रहे हैं कि यह मामला सुसाइड का नहीं मर्डर का है। पुलिस अधीक्षक ने इसकी जांच डीएसपी महेंद्रगढ़ का सौंप दी है।
शिकायत में मृतक के पिता राजेंद्र निवासी नाहड़ जिला रेवाड़ी ने बताया कि उसके पुत्र सोनू इंदौरा की शादी गांव लावन की लड़की पूजा के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसकी पत्नी और मायके वालों ने सोनू को तंग कर रखा था। पूजा झगड़ा करके अपने मायके चली जाती थी। करीब 8-9 महीनों से पूजा अपने मायके लावन रह रही थी। मायके वाले पूजा को भेजने के लिए राजी नहीं थे। उसका बेटा सोनू जब भी अपनी पत्नी पूजा को लेने ससुराल जाता तो उसके ससुराल वाले जान से मारने की धमकी देते थे। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को सोनू अपनी पत्नी पूजा को लेने ससुराल गया था। सोनू के बारे में हमारे पास फोन आया था कि सोनू ने खुद को गोली मार ली। मृतक के पिता राजेंद्र ने कहा कि कुछ सामाजिक लोगों ने बीच में आकर कहा था कि फिलहाल अपने छोटे लड़के की शादी कर लो बाद में सोनू की मौत के मामले की जांच करा लेना। दूसरे बेटे की शादी के चलते उस समय किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं कराया था। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के पीछे की ओर छोटा जख्म था। जबकि सामने से जख्म बड़ा था। उससे लग रहा है कि किसी ने पीछे की ओर से गोली मारी है।
विज्ञापन


यह था मामला
रेवाड़ी जिले के नाहड़ निवासी सोनू 28 जनवरी को अपनी पत्नी को लेने के लिए अपने ससुराल लावन आया था। रात 11 बजे वह स्कूटी पर लावन पहुंचा। रात को उसकी छाती में गोली लगी थी। सुबह सोनू ससुराल के घर के गेट पर लहू लुहान मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके सिर पर हेलमेट भी पहन रखा था। एक रिवाल्वर भी उसके पास पड़ा था। 10 फरवरी को मृतक सोनू के छोटे भाई अनिल की शादी थी। उस समय पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस इसको पहले से ही मर्डर मान कर चल रही थी, लेकिन परिजन इसको सुसाइड मान रहे थे। उसी के अनुरूप कार्रवाई की गई थी। अब परिजनों की शिकायत पर जांच दोबारा शुरू कर दी है। मामले में डीएसपी जांच करेंगे।
चंद्रमोहन, पुलिस अधीक्षक, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed