{"_id":"5bc4eb3dbdec2269871ed963","slug":"21539631933-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के जन्म के पांच घंटे बाद जच्चा की मौत, नर्स पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची के जन्म के पांच घंटे बाद जच्चा की मौत, नर्स पर लापरवाही का आरोप
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला नागरिक अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के करीब पांच घंटे बाद मां की मौत हो गई। परिजनों ने नर्स/चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मामले के गंभीरता को देखते हुए शव का पोस्टमार्टम बोर्ड द्वारा करवाया गया है। साथ ही सीएमओ ने मामले की जांच के लिए तीन डॉक्टरों की टीम गठित की है।
दोंगड़ा अहिर निवासी असलम पत्नी जुबेदा (19) को 12 अक्तूबर को नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती कराया था। जुबेदा ने रविवार को दोपहर बाद करीब पौने चार बजे एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद जुबेदा की हालत सामान्य थी। असलम ने आरोप लगाया कि नर्स और डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीरता से नहीं लिया। रात करीब पौने 10 बजे जुबेदा की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रूम में रखवाया। परिजनों ने लिखित शिकायत देकर सीएमओ इंद्रजीत धनखड़ से मामले की जांच कराने की गुहार लगाई है। पुलिस ने सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
मौत के बाद परिजनों अस्पताल प्रांगण में किया हंगामा
रविवार रात को जैसे ही महिला की मौत की सूचना मिली तो परिजनों ने अस्पताल प्रांगण में हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों को आरोप था कि जुबेदा कुछ घंटे पहले बच्ची को जन्म दिया था। चिकित्सकों ने परिजनों बताया कि जुबेदा की सामान्य रूप से डिलीवरी हुई है। अभी बेहोश है, कुछ देर बाद उसे होश आ जाएगा, लेकिन देर रात उसे मृत घोषित कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी इंचार्ज रमेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया और सोमवार सुबह मामले में कार्रवाई करने की बात कही। लिखित शिकायत मिलने पर सीएमओ ने तीन चिकित्सकों की टीम गठित कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
अस्पताल में पहले हो चुकी है बच्चे की मौत
कुछ दिन पहले पहले मध्य प्रदेश की एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया, लेकिन बच्ची की कुछ देर बाद मौत हो गई। इस पर परिजनों ने जच्चा-बच्चा वार्ड में तैनात चिकित्सक और स्टाफ नर्सों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। इसकी जांच डॉक्टरों की टीम कर रही है।
वर्जन
मामले की जांच के लिए तीन डॉक्टरों की टीम गठित कर दी है। इसके अलावा फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ तीन डॉक्टरों की टीम ने महिला का पोस्टमार्टम किया है। विसरा को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। टीम और विसरा रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- इंद्रजीत धनखड़, सीएमओ नारनौल