{"_id":"5c816558bdec221469615319","slug":"201551983960-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर खड़े औवरलोड ट्राले को डस्ट से भरे ट्रक ने मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर खड़े औवरलोड ट्राले को डस्ट से भरे ट्रक ने मारी टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। कनीना-अटेली मार्ग पर भोजावास के समीप वीरवार सुबह करीब आठ बजे घटित एक सड़क हादसे में ट्रक चालक और परिचालक घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनीना में दाखिल कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक अटेली से कनीना की ओर भोजावास बस स्टैंड के समीप सड़क किनारे डस्ट से भरा एक ट्राला टायर खराबी की हालत में पहले से खड़ा हुआ था कि पीछे से आ रहे एक ओवरलोड ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक चालक और परिचालक बुरी तरह से जख्मी होने के साथ-साथ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों की पहचान राजपाल पुत्र खजान सिंह 23 वर्ष निवासी मुरथल जिला सोनीपत और सोनू पुत्र रोशन लाल 34 वर्ष निवासी चमारिया जिला रोहतक के रूप में हुई। घायलों को सीएचसी कनीना में उपचार देने के बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। कनीना पुलिस के अनुसंधान अधिकारी वीरेंद्र सिंह, अनिल कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।