फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Sun, 10 Feb 2019 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव मांडोला निवासी एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 22 दिन पहले लुटेरों ने कंवर सिंह पर गोली चला दी थी। गोली लगने के बाद तीन दिन तक रेवाड़ी निजी अस्पताल में उनका इलाज चला। उसके बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। रविवार की सुबह उसने अचानक दम तोड़ दिया। कंवर सिंह के बेटे का आरोप है कि वारदात के बाद उसके पिता डिप्रेशन में चले गए थे उसी कारण उनकी मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताते चलें कि गांव नांगल माला में 19 जनवरी की रात बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाश शराब के ठेके पर काम कर रहे लक्ष्मी नारायण की कनपटी पर बंदूक लगाकर सात से आठ हजार रुपये लूट ले गए थे। वारदात के तुरंत बाद लक्ष्मी नारायण अपने गांव मांडोला के किसी व्यक्ति को इसकी तुरंत सूचना दी। गांव मांडोला में कंवर सिंह सहित लोगों ने लूटेरों को रोकने का प्रयास किया था तो उन्होंने उन पर गोली चला दी। गोली कंवर सिंह के दाहिने पैर पर जाकर लगी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे रेवाड़ी के निजी अस्पताल में लेकर गए थे जहां पर वह तीन दिन एडमिट रहा। उसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई थीं लेकिन दवाइयां अभी जारी थी। सुबह के समय अचानक कंवर सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे उप नागरिक अस्पताल लेकर आए थे जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


यह दी पुलिस को शिकायत:
मृतक कंवर के बेटे जयपाल ने पुलिस को बताया कि 19 जनवरी की शाम लगभग सात बजे उनके पिता पर जानलेवा हमला हुआ था। आरोपियों ने उनके दाहिने पैर में गोली मार दी थी। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में करवाया गया था। वारदात के बाद उसके पिता के मन में भय बैठ गया था। वो परिवार एवं जान-माल का पूरा खतरा महसूस करने लगे थे जिससे वो डिप्रेशन में चले गए थे। रात को सोने के बाद भी वह नींद में गोली मारेंगे-गोली मारेंगे चिल्लाते रहते थे। इसी स्थिति में उन्होंने रविवार की सुबह दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बेटे जयपाल ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा। 19 जनवरी की रात को हुई वारदात में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर रखा है। अगर मामला गोली से जुड़ा होगा तो आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराएं जोड़ दी जाएंगी
-राजेंद्र कोशल, थाना प्रभारी सतनाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed