{"_id":"5c4625c0bdec2273667907e1","slug":"201548101056-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई गेट के पास स्टूडेंट के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईटीआई गेट के पास स्टूडेंट के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। आईटीआई के छात्र राहुल पर सोमवार को गांव पाली के कुछ लड़कों ने कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। राहुल को सिर, कान और हाथों पर चोट आई हैं। घायल छात्र को आईटीआई के शिक्षकों ने ही अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
गांव नांगल सिरोही निवासी राहुल के चचेरे भाई अजय कुमार ने बताया कि गांव नांगल सिरोही और पाली के आईटीआई के छात्रों के बीच आपस में विवाद चल रहा है। उसका चचेरा भाई राहुल आईटीआई में इलेक्ट्रिक ट्रेड में द्वितीय वर्ष का छात्र है। राहुल पिछले तीन-चार दिन से आईटीआई नहीं जा रहा था। इस कारण उसे विवाद की जानकारी नहीं थी। सोमवार को वह आईटीआई पहुंचा तो किसी अन्य गांव के छात्रों ने उसे दोनों गांवों के विवाद की सूचना दी। राहुल आईटीआई के गेट से अंदर जा रहा था तो कुछ लड़कों ने उसका रास्ता रोककर गांव का नाम पूछा। राहुल ने अपने गांव का नाम सेहलंग बता दिया। इसके बाद गांव का नाम पूछने वाले लड़कों में से एक ने राहुल को पहचानते हुए कहा कि यह तो नांगल सिरोही का रहने वाला है और इसके बाद राहुल पर हमला बोल दिया। हमलावरों में से एक लड़के ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। इससे राहुल को सिर पर गहरी चोट आई। हमलावरों ने कान के पास लोहे के किसी नुकीले हथियार से भी हमला किया।
आईटीआई के गेट पर छात्र पर हो रहा हमला देखकर टीचर बाहर आए, शिक्षकों को बाहर आता देेखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। शिक्षकों ने ही घायल राहुल को उप नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखकर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन राहुल को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका ऑपरेशन किया जाना है।
विज्ञापन
वर्जन
थाना प्रभारी रूपलाल शर्मा ने कहा कि हमें छात्र पर हमले की सूचना मिली थी। पुलिस टीम को मौके पर भेजा दिया था। फिलहाल परिजन घायल को रेवाड़ी लेकर गए हैं। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। घायल के बयान दर्ज करके केस दर्ज किया जाएगा।