फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   वायरल वीडियो की जांच की मांग लेकर छात्रों सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन

वायरल वीडियो की जांच की मांग लेकर छात्रों सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन

Fri, 14 Sep 2018 12:58 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
वायरल वीडियो की जांच की मांग लेकर छात्रों सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। महिला आईटीआई में कथित रूप में छात्राओं से पर्दे धोते हुए के वायरल वीडियो की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर वीरवार को अन्य संस्थानों के छात्रों ने सीएम मनोहर लाल के नाम तहसीलदार योगेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में छात्र शुभम कौशिक, रवि, भुवन, अमित कुमार, आशीष, सुशील, साहिल व आशु के अनुसार गत दिनों से नारनौल महिला आईटीआई की छात्राओं द्वारा पर्दे धुलवाने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में छात्राओं द्वारा स्पष्ट रूप से कहा जा रहा है कि वे यहां पढ़ने के लिए आती हैं न कि पर्दे धोने के लिए। यह घटना शिक्षा व्यवस्था को शर्मिंदा करने वाली है। इस मामले की जांच करवाकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

परेशान करने के आरोप में पुलिस को देंगी शिकायत : प्राचार्य
आईटीआई की प्राचार्या वंदना शर्मा का कहना है कि एक छात्रा को क्लास में मोबाइल का प्रयोग करने से मना करने के बाद से ही एक योजना के तहत यह सब किया जा रहा है। प्राचार्या ने छात्राओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि वीडियो वायरल करने वाली छात्रा अब संस्थान में मुंह पर कपड़ा बांधकर आती है। आरोप लगाया कि उक्त छात्रा द्वारा आईटीआई से बाहर महिला स्टाफ व छात्राओं को अपने जान पहचान के लड़कों से परेशान करवाया जा रहा है। वीडियो वायरल करने वाली छात्रा व स्टाफ को परेशान करने वाले लड़कों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन


पंचकूला की टीम करेगी मामले की जांच
आईटीआई के पंचकूला स्थित मुख्यालय से अधिकारियों की एक टीम मामले की जांच के लिए 14 सितंबर को नारनौल पहुंचेेगी। प्राचार्या ने बताया कि उन्हें टीम आने की सूचना ईमेल से 13 सितंबर को पहुंचने की दी थी, लेकिन टीम 14 सितंबर को नारनौल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed