{"_id":"5b6207ca4f1c1b54638b5e01","slug":"201533151178-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत,
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सास, ससुर और पति पर दहेज हत्या का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव निहालावास में मंगलवार रात को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने पति, सास और ससुर पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
मृतका के पिता रामकिशन निवासी खैराणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी नीलम का विवाह 18 फरवरी 2017 को गांव निहालावास निवासी संदीप के साथ किया था। उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार विवाह में दान दहेज दिया था। लेकिन विवाह के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे। ससुरालवालों को दो तीन बार समझाया भी गया परंतु वो नहीं माने। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात 9.40 बजे उसकी बेटी नीलम का फोन आया था। उसने रोते हुए कहा कि ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। सुबह वह और उसका बेटा राजेंद्र खैराणा पहुंचे तो उसकी बेटी फंदे पर पर लटकी हुई थी। मृतका के भाई राजेंद्र ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को मारकर फांसी पर लटकाया है। उप नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान डीएसपी सतेंद्र कुमार भी पहुंचे और मृतका के मायके वालों से घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने पिता के बयान पर मृतका के पति संदीप, ससुर अमर सिंह, सास सुुमित्रा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के पास परिजनों की शिकायत आ चुकी है। इस मामले में पुलिस ने सास, ससुर और पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
-कैलाश चंद, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।