{"_id":"5b60b0d54f1c1b61508b66bb","slug":"201533063381-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में 11 सदस्यों की शहीद महेशपाल संघर्ष समिति का गठन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव में 11 सदस्यों की शहीद महेशपाल संघर्ष समिति का गठन
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। उपमंडल के गांव धनौंदा में ग्रामीणों ने शहीद महेशपाल संर्घष समिति का गठन किया गया। इसमें पूर्व जिला पार्षद सूबेदार मालाराम को प्रधान और सूबेदार जीवन सिंह को उपप्रधान बनाया गया है। इस कमेटी में प्रधान सहित गांव के सरपंच रूपेंद्र सिंह, पंच ओमबीर, पंच रविंद्र, जीतपाल सिंह, कवंर पाल सिंह, सतीश जोशी, जगदीश सिंह, भारत सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह को सदस्य बनाया गया है। ये कमेटी शहीद की प्रतिमा दोबारा लगवाने, स्मारक स्थल पर अन्य कार्य भी करवाएगी।
प्रदेशभर में चर्चित इस कांड का सोमवार को खुलासा हुआ जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रतिमा तोड़ने के आरोपी चीकू उर्फ अजय पुत्र सुखबीर निवासी धनौंदा को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी।
इस बारे में ग्राम सरपंच रूपेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। गांव के सभी लोग मेल-मिलाप से रहें, उनकी यही प्राथमिकता है। इस बारे में कनीना के एसएचओ निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि शहीद की प्रतिमा तोड़ने वाले को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जिसे जमानत मिल गई।