{"_id":"5a2ed5b04f1c1bc5758b86d2","slug":"201513018800-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण लिंग जांच करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भ्रूण लिंग जांच करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार,
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या:32
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। मोहल्ला बास में 27 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम की छापेमारी में पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
गौरतलब है कि 27 जुलाई को डॉ.अरुण कालरा एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मोहल्ला बास में भ्रूण लिंग जांच मामले में छापेमारी की थी। टीम ने पहले नारनौल की एक गर्भवती महिला को डिकॉय पेशेंट बनाकर भेजा था। टीम ने महिला को पैसे के साथ आशा वर्कर्स के साथ भेजा था।। इसके बाद जब महिला ने अंदर जाकर इशारा किया तो बाहर खड़ी टीम ने मकान पर छापा कार दिया था। टीम को देखकर जांच करने वाला मुख्य आरोपी अनुज यादव निवासी नानकवास मशीन को लेकर फरार हो गया था। टीम ने मकान से चिकित्सक को दिए गए बीस हजार रुपये और अल्ट्रासाउंड के लिए उपयोग की जाने वाली जैली यहां से बरामद की थी। इसके अलावा टीम ने मकान मालकिन को हिरासत में ले लिया था। पुलिस पिछले चार महीने से इसकी तलाश में जुटी हुई थी। जांच अधिकारी श्योताज सिंह ने बताया कि आरोपी को सोमवार को महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार किया था और उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे एक दिन का पुलिस रिमांड पर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि उसके पास न तो कोई डिग्री है और न ही डिप्लोमा। वह बास मोहल्ले में उक्त मकान मालकिन के घर पर एक कमरे में छोटी सी दुकान पर काम करता था।