{"_id":"59ac50e54f1c1bf3278b5084","slug":"201504465125-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर फौजी ने मारी पालतू कुते को गोली, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर फौजी ने मारी पालतू कुते को गोली, तनाव
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर फौजी ने मारी पालतू कुत्ते को गोली, तनाव
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव घाटाशेर में एक पूर्व फौजी ने एक पालतू कुत्ते की गोली मार दी। इससे कुत्ते की मौत हो गई। इसके चलते गांव में तनाव भी हो गया। इस मामले को पंचायती तौर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को निजामपुर चौकी ले गई। वहां कई घंटे की बातचीत के बाद सुलह हो गई।
बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत गांव घाटाशेर का एक पूर्व फौजी शनिवार देर शाम करीब छह बजे बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान उसको वहां से एक कुत्ता गुजरता हुआ दिखाई दिया। आरोप है कि उसने बाइक रोकी और अपनी लाइसेंसी लोडेड रिवाल्वर से कुत्ते को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर कुत्ते का मालिक और आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। कुत्ते को गोली मारने और उसकी मौत से गांव में तनाव की स्थिति हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुत्ते के शव को अपने कब्जे में लिया। रविवार सुबह दोनों ही पक्ष निजामपुर चौकी पहुंच गए। आरोपी ने ग्रामीणों की पंचायत में अपनी गलती का अहसास किया। इसके बाद पुलिस ने पंचायती समझौते पर दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई।