{"_id":"598221764f1c1b48238b481e","slug":"201501700470-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों और पत्नी के हत्यारोपी ने जेल में लगाई फांसी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों और पत्नी के हत्यारोपी ने जेल में लगाई फांसी, मौत
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों और पत्नी के हत्यारोपी ने जेल में लगाई फांसी, मौत
बाथरूम की ग्रिल से चद्दर बांध लगाई फांसी
फोटो नंबर 14
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। अपनी पत्नी व तीन बच्चों की हत्या के जुर्म में जिला कारागार बंद एक कैदी ने चद्दर से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कैदी ने करीब चार माह पूर्व अपनी पत्नी व तीन बच्चों की निर्मम हत्या कर दी थी। गांव नसीबपुर स्थित जिला कारागार में चार हत्याओं के विचाराधीन कैदी राधेश्याम पुत्र रतिराम वासी शहबाजपुर ने मंगलवार देर रात फांसी का फंदा लगा खुदकशी की। पुलिस ने न्यायाधीश मधुर बजाज की देखरेख में शव का चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
30 वर्षीय राधेश्याम पुत्र रतिराम उसकी पत्नी मंजू देवी, दो बेटी आठ वर्षीय खुशी, पांच वर्षीय तमन्ना व दो वर्षीय बेटे नैतिक की हत्या करने के आरोप में कारागार में बंद था। आरोपी ने अपने परिवार की हत्या 23 मार्च को शक के आधार पर पर कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने भी कुएं में कूदकर आत्महत्या का नाकाम प्रयास किया था।
आरोपी ने खाया था रात को खाना
जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने रात को सही प्रकार से खाना खाया था। लेकिन वह जब से जेल में आया था जब से मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रहा था। आरोपी जिला कारागार में बैरक नंबर दो व कमरा नंबर पांच में रखा गया था। मंगलवार देर रात वह बाथरूम में के ऊपर लगी लोहे की ग्रिल पर चद्दर के सहारे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
बाथरूम की तरफ गए तब पता चली घटना
बुधवार सुबह जब बंदी बाथरूम की तरफ गए तो उन्होंने देखा कि ग्रिल की चद्दर राधेश्याम लटका हुआ है। बंदियों ने इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे जेल अधिकारियों ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पाकर महावीर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची व न्यायाधीश मधुर बजाज की देखरेख व परिजनों के सामने शव को फंदे से उतारा।
पुलिस ने मृतक के भाई रामकिशन के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। -सज्जन सिंह, एएसआई, महावीर चौकी, नारनौल