{"_id":"5c6c5117bdec2211b70602df","slug":"191550602519-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर तोड़कर एटीएम उखाड़कर ले गए अज्ञात चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शटर तोड़कर एटीएम उखाड़कर ले गए अज्ञात चोर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क के सामने स्थित पंजाब नेेशनल बैंक के एटीएम को सोमवार की रात अज्ञात चोर उखाड़कर ले गए। बैंक अधिकारियों के अनुसार एटीएम में मात्र 6500 रुपये ही थे। जाते समय चोरों ने बूथ के अंदर लगे कैमरों के तार भी काट दिए। सुबह पैसे निकलवाने आए उपभोक्ताओं ने बैंक कर्मचारियों को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। दोपहर बाद सर्किल ऑफिसर हिसार से सिक्योरिटी अधिकारी आए। उन्होंने एटीएम बूथ को चेक किया और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क के सामने से पीएनबी का एटीएम बूथ है। इस बूथ पर दो मशीनें लगी हुईं थी, जिनमें से एक मशीन खराब तो दूसरी मशीन चालू थी। रात को बूथ का शटर लोक था। रात एक बजे चोर एक वाहन में बूथ पर आए और अंधेरे में ही ताला तोड़कर बूथ के अंदर घूस गए। कुछ ही देर में चोर एटीएम को उखाड़कर गाड़ी में रखकर ले गए। मशीन के साथ ही फ्रंट कैमरा भी चला गया। जाते समय वो सीसीटीवी कैमरे के तार भी काट गए। मौके पर गाड़ी के टायरों के निशान भी मिले हैं। इसके अलावा कागज का रोल तथा मशीन का एक हिस्सा बाहर पड़ा मिला है। बैंक अधिकारियों की मानें तो शनिवार को एटीएम में पैसे डाले गए थे उसके बाद सोमवार को पैसे नहीं डाले गए।
यह दी पुलिस को शिकायत
पीएनबी ने एटीएम लगाने का ठेका दिल्ली की टीएसआई कंपनी को दिया गया है। कंपनी के फील्ड एक्जीक्यूटिव संजीत शर्मा ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंजाब नेशनल बैंक का एक एटीएम (एचआर250800) आईटीआई रोड पर लगा हुआ है। यह एटीएम पीएनबी की शाखा नंबर 2508 के अंतर्गत आता है। सोमवार की रात को अज्ञात असामाजिक तत्व एटीएम को उखाड़कर ले गए, जिसमें लगभग 6500 रुपये की राशि थी। लेकिन, वास्तविक राशि पीएनबी प्रधान कार्यालय नई दिल्ली से पता चल पाएगी। सही राशि का पता चलने के बाद सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह दिखा सीसीटीवी फुटेज में
पुलिस ने एटीएम का सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज में रात 1.10 बजे एक मंकी कैप पहनकर एटीएम बूथ में घुसा। उसने पहले सीसीटीवी का तार काट दिया। हालांकि डीवीआर वहीं छोड़ गए।
वर्जन
एटीएम उखड़ने की सूचना मिली थी। हम मौके पर पहुंच गए थे तथा पुलिस को भी सूचित कर दिया था। इसके अलावा सर्किल ऑफिसर को भी सूचित कर दिया गया था। बैंक ने दिल्ली की कंपनी टीएसआई को एटीएम लगाने का ठेका दे रखा है। उनके फील्ड एक्जीक्यूटिव ने पुलिस को शिकायत दे दी है। मशीन में करीब 6500 रुपये हो सकते हैं। लेकिन सही राशि का प्रधान कार्यालय दिल्ली से पता चल पाएगा।
- दीपचंद तिवारी, पीएनबी मैनेजर।
वर्जन
दिल्ली की कंपनी के फील्ड एक्जीक्यूटिव संजीत शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- नरेंद्र कुमार, पुलिस चौकी इंचार्ज, महेंद्रगढ़।