{"_id":"5a5ba9764f1c1ba2268b468b","slug":"191515956598-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने में चैकपोस्टों विफल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने में चैकपोस्टों विफल
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। ओवर लोड वाहनों की रोकथाम को लेकर सरकार अलर्ट है। निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने निर्धारित प्वाइंटों पर चेकपोस्ट स्थापित कर दी। लेकिन कर्मचारियों की मिलीभगत तथा ग्रामीण लिंक सड़कों का इस्तेमाल होने के कारण अंकुश नहीं लग रहा। दुकानदारों का आरोप है कि चेकपोस्टों पर तैनात पुलिसकर्मी ओवरलोड वाहन चालकों के साथ सेटिंग कर लेते हैं तथा उन्हें बिना रोक-टोक के चेकपोस्ट से गुजर जाने देते हैं।
दुकानदार हनुमान शर्मा, अशोक गुर्जर, विक्रम ने बताया कि रविवार सुबह धोलेड़ा क्रेशर जोन की ओर से दो ओवर लोड डंपर जैनपुर मोड़ पर स्थित चेकपोस्ट पर पहुंचे। चालक ने चेकपोस्ट इंचार्ज की ओर देखा, संकेत मिलते ही उन्होंने स्पीड बढ़ा दी। भ्रष्टाचार की भनक लगने पर कुछ ट्रांस्पोर्टर व दुकानदारों ने डंपरों को पकड़ लिया। उन्होंने जिला उपायुक्त को फोन करके चेकपोस्ट की मिलीभगत से अवगत कराया। आरोप लगाया कि मिलीभगत होने के कारण सरकार के आदेश हवा हो रहे हैं। जिला प्रशासन को सख्ती पूर्वक ओवर लोड रोकना होगा, अन्यथा धरने प्रदर्शन की रूपरेखा बनाई जाएगी।
डीसी ने जिले में जिले में लगाई हैं सात चेकपोस्ट
रविवार को दो ओवर लोड डंपर बाजार में प्रवेश कर गए। जिससे गुस्साए दुकानदारों ने जमकर रोष-प्रदर्शन किया है।
दुकानदारों ने बताया कि ओवर लोड वाहनों के चलते सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। दुर्घटना बढ़ने के कारण लोगों भय उत्पन्न हो गया। सरकार ने भी प्रशासनिक अधिकारियों को अवैध खनन, ओवर लोड की समीक्षा के निर्देश दिए। रोकथाम के लिए प्वाइंट निर्धारित करके चेकपोस्ट लगाने की हिदायत दी गई। जिसके मुताबिक जिला उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने नांगल चौधरी में चार तथा पूरे जिले में सात चेकपोस्ट लगा दी। लेकिन नांगल चौधरी की लगभग सभी चेकपोस्ट नकारा साबित हो चुकी। क्योंकि ओवरलोड माफिया ने ग्रामीण लिंक सड़कों का इस्तेमाल शुरू कर दिया। जो ओवर लोड वाहन चेकपोस्टों से होकर गुजरते हैं, उन्होंने धर्मकांटे की फर्जी तोल पर्ची रखनी शुरू कर दी। जिसे दिखाकर धड़ल्ले से ओवर लोड माल सप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
दताल मोड़ से ओवरलोड वाहनों का आवागमन शुरू
ग्रामीणों ने बताया कि ओवरलोड वाहन दताल गांव की सड़क से हरियाणा में प्रवेश करते हैं। इसके बाद नांगल चौधरी होते हुए कांवी की सड़क से दोबारा राजस्थान में घुस जाते हैं। इस सड़क मार्ग से सभी चेकपोस्टों की बाधा खत्म हो जाती है। जैनपुर क्रेशर जोन के डंपर नांगल पीपा होते हुए अकबरपुर की सड़क से राजस्थान जाते हैं। जिससे विभागीय अधिकारी अवगत हैं, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं कर रहे।
दोनों डंपरों को रुकने का इशारा किया था, मगर दोनों डंपर चालकों ने इशारा नहीं देखा। बैरिकेट न होने की वजह से दोनों डंपर चालक वहां से भाग गए।
- शिव कुमार, चेकपोस्ट इंचार्ज
चेकपोस्ट इंचार्ज द्वारा डंपरों को इशारा कर रुकवाया गया था। वहां पर बैरिकेट नहीं है। इसलिए डंपर रुकवाने में परेशानी होती है। शीघ्र ही वहां बैरिकेट की व्यवस्था की जाएगी।
- विनोद कुमार, डीएसपी