फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अज्ञात कारणों के चलते तूड़े में लगी आग

अज्ञात कारणों के चलते तूड़े में लगी आग

Sun, 29 Apr 2018 12:26 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात कारणों के चलते तूड़े में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
श्री बाबा गुदड़िया गोशाला माधोगढ़ में शुक्रवार रात को ट्रैक्टर की चिंगारी से तूड़े में आग लग गई। इस भयानक आग से चार हजार मण तूड़ा जलकर राख हो गया। इसके अलावा एक कैंटर, ट्रैक्टर तथा लोडर मशीन भी जलकर राख हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड मशीन मौके पर पहुंचकर पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान किसी भी गोवंश की हानि नहीं हुई। गोशाला में लगभग 900 गोवंश हैं, सभी गोवंश सुरक्षित हैं। इस आगजनी की घटना से गायों के लिए तूड़ा खत्म हो गया है। गोशाला के प्रधान मुंशीराम ने लोगों से तूड़े की मदद की अपील की है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को कैंटर में एक क्विंटल तूड़ा आया था। इस कैंटर का खाली करने के लिए गोशाला के तूड़ा घर के पास खड़ा कर दिया था जबकि इससे पहले खाली कर ट्रैक्टर भी वहीं खड़ा हुआ था। दोनों ही गाड़ियों के ट्रैक्टर ड्राइवर खाना खाने के लिए पास के होटल में चले गए। उस समय कैंटर की रस्सी खोलने के लिए एक व्यक्ति कैंटर के ऊपर चढ़ा था। अचानक अज्ञात कारणों के चलते कैंटर एवं ट्रैक्टर के बीच पड़े तूड़ें में आग लग गई। आग को देखकर कैंटर के ऊपर चढ़ा व्यक्ति आग बुझाने के लिए पानी की बाल्टी लेने गया तो आग हवा से तेज हो गई और आग पर काबू नहीं पाया गया। इस दौरान दोनों ड्राइवरों को बुलाया गया तब तक कैंटर एवं तूड़ा घर में आग तेजी से फैल गई थी। इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। दोनों गाड़ियों का पानी खत्म हो गया, तब भी आग पर काबू नहीं पाया गया। दोनों गाड़ियों दोबारा से पानी भरकर आई तब आग को बुझाया गया। लगभग रात 3 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया।
विज्ञापन


लाखों रुपये का हुआ नुकसान:
आपको बता दें कि रात को लगी आग से 4 हजार मण तूड़ा, गोशाला का एक ट्रैक्टर, फतेहाबाद का कैंटर तथा गोशाला की लोडर मशीन जलकर राख हो गई। इसके अतिरिक्त 40 प्रतिशत तूड़ा घर जल गया। गोशाला प्रधान मुंशीराम ने बताया कि 500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से तूड़ा मंगवाया था। एक सप्ताह पहले भी एक कैंटर मंगवाया गया था। लगभग आठ लाख रुपये का तूड़ा जलकर राख हो गया। लाखों रुपये की गाड़ी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोशाला में नहीं बचा चारा:
श्री बाबा गुदड़िया गोशाला माधोगढ़ गोशाला में कुल 900 गोवंश हैं। इन गोवंश के लिए गोशाला में चारे का अभाव हो गया है। गोवंश बाहर घूमने पर मजबूर हैं। वर्तमान में एक दो ट्रैक्टर गोशाला के पास चारे का है। किंतु इतना तूड़ा 900 गायों के लिए पर्याप्त नहीं बताया जा रहा। गोशाला के अध्यक्ष मुंशीराम ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वो गोशाला में चारा व्यवस्था के लिए अपना सहयोग करें ताकि गोवंश भूखे न मरें।


प्रशासन से लगाई नुकसान की भरपाई की गुहार:
इस मामले की जानकारी गोशाला प्रधान मुंशीराम ने महेंद्रगढ़ एसडीएम उत्तम सिंह को लिखित में दी गई है। उन्होंने प्रशासन से इस नुकसान की भरपाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed