{"_id":"5aac141e4f1c1b68248b5a6c","slug":"181521226782-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव निंबी-छाजियावास नहर के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर होने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों घायलों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में भर्ती करवाया। मिली जानकारी के अनुसार विक्की पुत्र रामप्रसाद (24), दीपक पुत्र गोबिंदराम (22) निवासी निंबी एक बाइक सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। दूसरी बाइक पर कर्मबीर पुत्र दुर्गा प्रसाद (28) निवासी निंबी अपने गांव जा रहा था। निंबी-छाजियावास नहर के पास दोनों बाइकों की आपस में टक्कर लगने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों घायलों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने विक्की एवं कर्मवीर की हालत गंभीर होने के कारण हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जबकि दीपक को परिजन महेंद्रगढ़ के एक निजी अस्पताल में लेकर गए।