फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   रों में चोरों ने बनाया निशाना

रों में चोरों ने बनाया निशाना

Sun, 21 Jan 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
रों में चोरों ने बनाया निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। यहां के गांव मिर्जापुर बाछौद में अज्ञात चोरों ने दो घरों में से हजारों रुपये की नकदी व हजारों रुपये के सोने चांदी के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने दोनों वारदातों को अंजाम देते समय बाहर से परिजनों के दरवाजे पर कुंदी लगा दी। पीड़ितों ने इस बारे में थाना सदर में चोरी की शिकायत दी है।

गांव मिर्जापुर बाछौद में चोरों ने रात को करीब डेढ़ बजे प्रमोद कुमार के मकान को अपना निशाना बनाया। चोर मकान के एक कमरे में सौ रहे प्रमोद के छोटे भाई सुबोध व मां शारदा देवी के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। जिसके बाद चोरों ने साथ लगते कमरे की संदूक व अलमारी खोलकर उसमें रखे करीब दस से बारह हजार रुपये की नकदी के अलावा दस चांदी के सिक्के, सोने की झुमकी, पाजेब व अन्य आभूषण चुरा लिए। चोर जब दूसरे कमरे में जा रहे थे तो उनके पैरों की आहट प्रमोद की मां शारदा को सुन गई। जिस पर उसने शोर मचाया तो चोर वहां से भाग खड़े हुए। बाद में रात को पीड़ितों ने किसी को फोन कर कमरा खुलवाया। वहीं 100 नंबर पर फोन कर चोरी की सूचना पुलिस को दी। सुबह छह बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इसी प्रकार चोरों ने रात को ही सुरेश जोगी के मकान में चोरी कर मकान से करीब 90 हजार रुपये की नकदी व सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। यहां पर भी चोरों ने घर के परिजनों को कमरे में बंद करके चोरी की घटना को अंजाम दिया। दोनों पीड़ितों ने सुबह इस बारे में थाना सदर में लिखित में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed