फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सरपंच पर हुए हमले के मामले में डीएसपी ने दोनों पक्षों के बयान किए कलमबंद

सरपंच पर हुए हमले के मामले में डीएसपी ने दोनों पक्षों के बयान किए कलमबंद

Wed, 26 Dec 2018 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
सरपंच पर हुए हमले के मामले में डीएसपी ने दोनों पक्षों के बयान किए कलमबंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। गांव नांगल में दो माह पूर्व सरपंच परिवार पर हुए हमले के मामले में मंगलवार को डीएसपी सतेंद्र कुमार ने दोनों पक्षों के बयान कलमबंद किए। बता दें कि अटेली थाना एरिया में नवंबर को सरपंच पक्ष की ओर से घर पर हमला करने पर हमलावरों के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन अभी तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सरपंच ने सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति की ओर से जिला पुलिस अधीक्षक से सोमवार को मुलाकात की थी। मंगलवार को प्राथमिकी नामजद भागमल, दीपक के अलावा गांव के रामौतार, पीड़ित सरपंच धर्मेंद्र, अनिल, ममता, विक्रम व लीलाराम आदि से डीएसपी ने पूछताछ कर बयान कलमबंद किए। पूर्व सरपंच पक्ष का कहना है कि भागमल ने मिर्च पाउडर फेंककर हमला किया था और जाति सूचक शब्दों से अपमानित भी किया था। जिसमें उसका परिवार भी चोटिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed