फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पिस्तौल दिखाकर लूटे सवा तीन लाख रुपये

मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पिस्तौल दिखाकर लूटे सवा तीन लाख रुपये

Thu, 04 Apr 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पिस्तौल दिखाकर लूटे सवा तीन लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। गांव नूनी कलां में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने निजी बैंक मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पिस्तौल दिखाकर सवा तीन लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने तीनों की जमकर धुनाई भी की। मारपीट में घायल तीनों बैंक कर्मचारियों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लोगों को कई कार्यों के लिए लोन देता है। बैंक के तीन कर्मचारी मनोज (बैंक मैनेजर), पीयूष व संतोष शर्मा गांवों से कैश एकत्रित करने के लिए अलग-अलग बाइकों पर थे। कैश एकत्रित करके गांव नूनी कलां में संतोष नामक महिला के घर जाकर कैश का मिलान कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश आ गए, जिनमें से एक बदमाश के हाथ में पिस्तौल और दो के पास डंडे थे। बदमाशों ने बैंक मैनेजर मनोज से कैश मांगा। कर्मचारियों के विरोध करने पर दो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद एक बदमाश ने पिस्तौल दिखाकर मनोज से सवा तीन लाख रुपये लूट लिए। बदमाश रुपयों के साथ बैग में रखे कागजात व पासबुक भी अपने साथ ले गए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। बैंक कर्मियों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर तीन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर नाकाबंदी कर दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। फैजाबाद चौकी प्रभारी एएसआई अमरदीप सिंह ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। गांव में कैमरे नहीं हैं।

बैंक छोटे रोजगार के लिए देता है लोन
बैंक के सीआर संतोष शर्मा ने बताया कि बैंक लोगों को रोजगार लोन उपलब्ध करता है। इसमें महिलाओं व अन्य को गाय-भैंस, टेलरिंग समेत छोटे कार्यों के लिए 40 से 50 हजार रुपये तक का लोन दिया जाता है। सभी से महीने में एक बार कैश कलेक्शन होता है। इसी के तहत मैनेजर समेत तीन लोग नूनी कलां, सुराना और छापड़ा गांव में गए थे। नूनी कलां में संतोष नामक महिला के यहां कैश मिलान करने के बाद बैंक जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तीन-चार युवक आए और उन लोगों हमला कर दिया।


रैकी कर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस को शक है कि आरोपियों को पहले से पता था कि बैंक के कर्मचारी सप्ताह में एक दिन गांवों में जाकर कैश कलेक्शन का कार्य करते हैं। ऐसे में बुधवार को आरोपी उनके पीछे लगे हुए थे। जब नूनी कलां गांव में कैश कलेक्शन का कार्य पूरा हो गया तो वारदात को अंजाम दिया। पुलिस बैंक कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि कैश कलेक्शन की जानकारी किन-किन कर्मचारियों को थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed