फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   महिलाओं ने लगाया कम्पनी पर धोखाधड़ी का आरोप,एसपी को दी शिकायत

महिलाओं ने लगाया कम्पनी पर धोखाधड़ी का आरोप,एसपी को दी शिकायत

Wed, 20 Mar 2019 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने लगाया कम्पनी पर धोखाधड़ी का आरोप,एसपी को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। गांव जाट व सोहला की महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोपी कंपनी के एजेंटों पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। एसपी से दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसपी चंद्र मोहन को दी शिकायत में गांव जाट निवासी विनीता देवी व गांव सोहला निवासी पूजा ने आरोप लगाया कि एक कंपनी के एजेंटों ने लघु उद्योग स्थापित करने के लिए लोन दिलवाने का झांसा देकर चार लाख 16 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। मई में आरोपी गांव में आए व लघु उद्योग स्थापित करने के लिए तीन महीनों में सब्सिडी पर लोन दिलवाने का झांसा दिया था। एजेंट नेे लघु उद्योग के लिए ढाई लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया था। इसमें 50 हजार रुपये सब्सिडी दिलाने के बारे में बताया। इसके लिए एजेंट ने दो- दो हजार रुपये के हिसाब से एकत्रित करने व सभी के कागजात दिलाने को कहा। एजेंट के बातों में आकर गांव जाट, सोहला, ढाढोत, नूरगढ, मंदोला, सिसोठ, बूचावास, महेंद्रगढ़, भैरू का बास,नांगल जमालपुर, ककराला, कैरू सहित 208 लोगों के दो हजार रुपये के हिसाब से जमा करवाए। लेकिन, लोन नहीं मिलने की सूरत में रुपये वापिस मांगे तो आरोपियों ने दो चेक दे दिए जो बाउंस हो गए। आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस से लेकर सीएम विंडों पर शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है। लेकिन अभी तक आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने एसपी से दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed