{"_id":"5d1ba9568ebc3e3cf40ad715","slug":"1562093887344300-narnol-news125","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड का एटीएम कार्ड बदलकर 44300 निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होमगार्ड का एटीएम कार्ड बदलकर 44300 निकाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। एटीएम में पैसा निकाल रहे होमगार्ड की मदद के बहाने एक शातिर ने एटीएम कार्ड बदल दिया। शातिर ठग ने होमगार्ड के खाते से तीन बार में 44300 रुपये निकाल कर खाता जीरो बैलेंस कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव गोमला निवासी प्रदीप ने बताया कि वह होमगार्ड है। जिले में अलग अलग शहरों में उसकी ड्यूटी लगती है। कनीना के एसबीआई में उसका बैंक खाता है। 22 जून को किसी काम से महेंद्रगढ़ आया था। इस दौरान उसे पैसों की जरूरत पड़ी। सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच बस अड्डा के पास एटीएम से वह पैसा निकालने गया। जहां उसने एटीएम से पैसा निकालने का प्रयास किया। पैसा नहीं निकलने पर एटीएम में खड़े व्यक्ति ने कहा मैं मदद करता हूं। उसने मेरा एटीएम लेकर एक हजार रुपये निकालकर मुझे दे दिया। कार्ड भी दे दिया। कुछ देर बाद मोबाइल पर मैसेज आया। जिसमें 40 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज था। कुछ देर बाद ही 4000 रुपये निकाले जाने का एक और मैसेज आया। प्रदीप ने बताया कि उसके खाते में कुल 44300 रुपये थे। शातिर ठग ने रात के समय 300 रुपये भी निकाल लिए। उसका बैंक खाता जीरो बैलेंस पर ला दिया।
बैंक प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज के मांगे 900 रुपये
प्रदीप ने बताया कि वह एसबीआई बैंक में शिकायत देने गया। उसने बैंक प्रबंधन से ठगी होने की शिकायत दी। जिसमें बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान हो सकती है। जिस पर बैंक प्रबंधन ने कहा कि आपको इसका भुगतान करना पड़ेगा। 900 रुपये देने के बाद ही सीसीटीवी फुटेज मिल सकेगी।
विज्ञापन
चार महीने में 9 घटनाएं
पिछले चार महीने में साइबर ठगी की 9 घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं। जिसमें 6 घटनाएं ऑनलाइन ठगी की हैं। दो में एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने की हैं। तीन पूर्व सैनिक ठगी का शिकार हो चुके हैं। एक महिला टीचर के खाते से पैसे निकाले जा चुके हैं।
बैंक अगर किसी को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराता है तो उसका शुल्क तय है। तय शुल्क के अनुसार ही पैसा मांगा गया। अगर किसी के साथ ठगी हुई तो आरोपी के काबू होने पर यह शुल्क वापस करने का प्रावधान भी है। नियमों के अनुसार ही शुल्क लिया जाता है।
रामनिवास, बैंक मैैनजर , एसबीआई महेंद्रगढ़