फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   निजी अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

निजी अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

Sun, 09 Jun 2019 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
निजी अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
नारनौल। सिंहाणा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पैर के ऑपरेशन के बाद उपचार के दौरान बुजुर्ग महिला की शनिवार को मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना मिलने पर डीएसपी विनोद कुमार, सिटी एसएचओ दीप चंद टीम के साथ अस्पताल में पहुंचे। हंगामा कर रहे परिजनों को समझा बुझाकर मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात तक परिजन शव को महावीर चौक पर रखकर धरने पर बैठे थे। दूसरी तरफ डॉक्टर के पक्ष में आईएमए ने एक तरफा कार्रवाई करने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि कुछ डॉक्टर शनिवार से ही हड़ताल पर चले गए हैं। हंगामे के मद्देनजर पुलिस को सीएम का रूट बदलना पड़ा।
पुलिस में दी शिकायत में खामपुरा निवासी नरेश कुमार ने बताया कि सिंघाना रोड स्थित ओम अस्पताल में 21 मई को मां ओमपती (58) के पैर के (कुल्हे) का आपरेशन हुआ था। 25 मई को पैर को दोबारा चेक करवाया गया था। पीड़ित ने बताया कि सात जून को दोबारा चेक करवाने के लिए आए तो डॉक्टरों ने बताया कि पैर में इंफेक्शन हो गया है। अस्पताल में भर्ती होना होगा। बेटे ने मां को अस्पताल में भर्ती करवा दिया। शनिवार सुबह करीब 8 बजे मां को कुछ ग्लूकोज में इंजेक्शन दिया था। इसके बाद मां की तबीयत अचानक से बिगड़ने लगी। पीड़ित ने बताया कि डॉक्टरों को तबीयत ज्यादा बिगड़ने की बात बताई। इसके बाद भी डॉक्टर लापरवाही बरतते रहे। डॉक्टरों ने कहा कि मां को कुछ नहीं होगा। सुबह 10 बजे डॉक्टरों ने मां को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जब जयपुर हार्ट में लेकर गये तो डॉक्टर ने मां को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पीड़ित ओम अस्पताल आया तो डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल के डॉक्टर को बुलाया और कागज फाड़ दिए। आरोप है कि डॉक्टरों ने पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी। गुस्साए परिजनों ने इसके बाद अस्पताल के बाहर हंगामा कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएसपी विनोद कुमार और सिटी एसएचओ दीपचंद ने परिजनों से मामले की जानकारी ली। पीड़ित परिजन डॉक्टरों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। डीएसपी ने मामला दर्ज करने की बात कही। पुलिस अधिकारी के आश्वासन के बाद परिजन चले गए। लेकिन, पुलिस ने डॉक्टरों पर न तो मामला दर्ज किया और न ही गिरफ्तारी की। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम जगदीश शर्मा ने परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने एसडीएम के सामने मामले की एफआईआर की कॉपी और डॉक्टर को गिरफ्तार करने की मांग कही। परिजन आरोपियों पर केस दर्ज करने और रोहतक पीजीआई में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं। सीएम को बाछौद हवाई पट्टी से रेवाड़ी रोड से महावीर चौक, हीरो होंडा से होते हुए नांगल चौधरी रोड स्थित नई अनाज मंडी जाना था। लेकिन, महावीर चौक पर लोगों के शव को रखकर जाम लगाने से प्रशासन ने ऐन वक्त पर सीएम के रूट में बदलाव कर दिया। सीएम को नीरपुर से होकर नई अनाज मंडी लाया गया।
विज्ञापन


मूक दर्शक बनी रही पुलिस
सीएम को महावीर चौक से होकर नई अनाज मंडी कार्यक्रम में जाना था। ऐसे में महावीर चौक पर जाम की सूचना मिलने पर बाहरी पुलिस बल चौक पर पहुंच गया। परिजन सड़क के बीच शव को रखकर नारेबाजी करते रहे। सीएम का कार्यक्रम होने के कारण पुलिस मूक दर्शक खड़ी रही। बीच में मंत्री कृष्ण वेदी को भी लोगों को रोक लिया। उन्हें किसी प्रकार पुलिस ने जाम से बाहर निकाला। महावीर चौक शहर का सबसे व्यस्त चौक है। चौक पर जाम लगने से चारों तरफ से वाहनों का आवागमन बंद हो जाता है। पुलिस ने जाम से बचने के लिए सिंघाना रोड, निजामपुर व महेंद्रगढ़ की तरफ जाने वाले वाहनों को हुडा के रास्ते से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के कुल्हे की हड्डी (डीएचएस) का ऑपरेशन हुआ था। महिला स्वस्थ थी। शुक्रवार को परिजन ड्रेसिंग के लिए आए थे। बुजुर्ग महिला होने के कारण परिजनों ने अस्पताल में एडमिट करवाने की बात कही थी। इसके बाद महिला को अस्पताल में एडमिट कर लिया गया था। सुबह महिला की तबीयत सही थी, लेकिन अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। जांच करने पर बीपी कम था। महिला की ईसीजी भी की गई। इसमें हार्ट अटैक की संभावना प्रतीत हुई। इस पर हार्ट के डॉक्टर को बुलाकर महिला को दिखाया गया। डॉक्टर ने उसे हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। - डॉ. एसएन शर्मा, प्रबंधक,ओम अस्पताल।


आरोपी डॉक्टर अरेस्ट हो
पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने डॉ. पंकज पारासर व डॉ. राज कुमार पर आईपीसी की धारा 201, 506 व 34 में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन, पीड़ित परिजन डॉक्टरों ने लापरवाही बरतने की धाराओं में केस दर्ज करने और डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। रिश्तेदार परमजीत ने बताया कि हमारी मांग है कि जान से मारने की धमकी देने वाले डॉक्टर को अरेस्ट किया जाए। इसके साथ एफआईआर में लापरवाही बरतने की धारा जोड़ी जाए व शव का रोहतक में बोर्ड से पोस्टमार्टम हो।

निजी अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर-
आईएमए के जिला प्रधान डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि रविवार से निजी डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बारे में प्रशासन को जानकारी दे दी गई है। कुछ डॉक्टर शनिवार से हड़ताल पर चले गए हैं। प्रधान ने कहा कि प्रशासन सही तरीके से कार्रवाई नहीं करेगा तो आंदोलन भी किया जाएगा।


पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर दो डॉक्टरों पर केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम भी बोर्ड से कराने की बात कही गई है। रिपोर्ट में लापरवाही बरतने का मामला आएगा तो इसी अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed