फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   चार दिन से लापता युवक का जोहड़ में मिला शव

चार दिन से लापता युवक का जोहड़ में मिला शव

Tue, 28 May 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
चार दिन से लापता युवक का जोहड़ में मिला शव
महेंद्रगढ़। गांव बसई के जोहड़ में सोमवार को एक युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जोहड़ से बाहर निकाला। शव की पहचान शेर सिंह गांव बसई के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें मृतक ने अपनी पत्नी पर प्रेमी के साथ फोन पर बात करने का आरोप लगाया है। साथ ही पत्नी और दोनों सालों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। सुसाइड नोट में 14 मोबाइल नंबर भी लिखे हुए हैं। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई के बयान पर पत्नी, दो सालों और प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई दीपक ने बताया कि उसका बड़ा भाई शेर सिंह मजदूरी का कार्य करता था। उसकी शादी 2013 में सीमा देवी निवासी दोसपुर (नांगल चौधरी) से हुई थी। उसकी भाभी का चाल चलन ठीक नहीं था। उसकी भाभी के पास अलग-अलग नंबरों से उसके प्रेमी का फोन आता था। जोकि अपना नाम बदलकर बताता था।
विज्ञापन

उसने बताया कि 21 मई को उसके प्रेमी का फोन आया और उसके भाई शेर सिंह ने फोन उठा लिया था। उसने सीमा देवी के साथ बात करवाने की बात कही और बात नहीं करवाने पर जान से मारने की धमकी दी। 22 मई को उसका भाई और भाभी सीमा दोनों दोसपुर चले गए। 23 मई को वह ससुराल से वापस आ गया, जिसने अपने पापा को सारी कहानी के बारे में बताया। शेर सिंह ने बताया था कि उसका साला सोनू, महेंद्र, पत्नी सीमा और उसका प्रेमी मुझे जान से मारना चाहते हैं। इसके बाद वह घर से चला गया। जब वह घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने कई स्थानों पर उसकी तलाश की। नहीं मिलने पर उन्होंने आकोदा पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह साढ़े सात बजे गांव के जोहड़ में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पाकर वह मौके पर गया। जब शव का बाहर निकाला तो वह उसके भाई शेर सिंह का था। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमेें सोनू, महेंद्र, सीमा और उसके प्रेमी का नाम व उसके फोन नंबर लिखे मिले।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके भाई ने सोनू, महेंद्र, पत्नी सीमा और उसके प्रेमी से तंग आकर अपनी जीवनलीला समाप्त की है। पुलिस ने मृतक के भाई दीपक के बयान के आधार पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल के लिए रेफर कर दिया। मृतक का तीन वर्ष का लड़का है।

यह लिखा सुसाइड नोट में
मृतक ने सुसाइड नोट में बताया कि उसकी पत्नी सीमा किसी ओर से फोन पर बातें करती थीं। जोकि उसको मारने की धमकी देते थे। वो उसके पास बार-बार फोन करते थे और सीमा के साथ बात करवाने की बात कहते थे। फोन करने वाला न तो अपना नाम बताता और न ही गांव। इसको लेकर घर में क्लेश होने लगा। उसका साला सोनू और महेंद्र दोनों भी मारने की धमकी देने लगे, जिसमें उसकी पत्नी सीमा देवी का भी हाथ है। उसने सुसाइड नोट में दस अलग-अलग फोन नंबर लिखे हैं, जिन नंबरों से उसके पास फोन आते थे।

पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज की हुई थी। उक्त मामले में अब मृतक के भाई के बयान के आधार पर उसकी पत्नी, दोनों सालों एवं प्रेमी के खिलाफ अन्य धाराएं जोड़ दी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- महेंद्र सिंह, एएसआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed