{"_id":"5cec2e8dbdec22073c2c8c9f","slug":"15589823332-narnol-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी के तीन जवान समेत चार ने नशे में पुलिसकर्मी के साथ की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आईटीबीपी के तीन जवान समेत चार ने नशे में पुलिसकर्मी के साथ की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। आईटीबीपी के तीन जवान व एक कारोबारी द्वारा शराब के नशे में पुलिसकर्मी से की बदसलूकी और मारपीट करने का मामला सामने आया है। कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को चारों युवकों को जमानत मिल गई। बताया जा रहा है कि चारों आरोपी आई-20 कार से रविवार की रात दिल्ली से रसूलपुर गांव में एक शादी समारोह में जा रहे थे। बीच में ही एक पुलिसकर्मी से उलझ गए और पूरी रात थाने में बितानी पड़ी।
पुलिस के अनुसार यातायात प्रभारी वीना राणा, सिपाही मंजीत और हेड कांस्टेबल संदीप रविवार रात महावीर चौक पर तैनात थे। रात करीब 10 बजे बहादुर सिंह तालाब की ओर से एक कार चालक तेज गति से आया। सिपाही मंजीत ने चालक को कार को रोकने का इशारा किया। जिसमें चार युवक बैठे थे। सिपाही मंजीत ने आरोप लगाया कि चारों युवकों ने उसके साथ बदसलूकी और धक्का मुक्की शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। झगड़ा देखकर इसी बीच एचसी संदीप व यातायात प्रभारी वीणा राणा मौके पर आईं और युवकों से उसे छुड़ाया।
सिपाही मंजीत के अनुसार आरोपियों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। पूछताछ में आरोपियों की पहचान कमालपुर गांव निवासी आईटीबीपी के जवान विनोद कुमार, अजीत व सुमित कुमार के रुप में हुई। उक्त तीनों के अलावा चौथे आरोपी की पहचान शालीमार नई दिल्ली निवासी कारोबारी सुनील के रूप में हुई। मारपीट की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को काबू कर लिया। पुलिस ने सिपाही की शिकायत पर चारों आरोपियों पर मारपीट, सरकारी में बाधा डालने और एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी जग मोहन ने बताया कि विनोद कुमार, अजीत व सुमित कुमार आईटीबीपी के जवान है। आरोपी सुनील उनके साथ आया था। चारों दिल्ली से यहां एक शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। शराब के नशे में चारों ने पुलिस कर्मचारी से विवाद कर लिया। सोमवार सुबह चारों को जमानत मिल गई।