फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   खाते से निकाले 40 हजार रुपये

खाते से निकाले 40 हजार रुपये

Sat, 25 May 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
खाते से निकाले 40 हजार रुपये
नारनौल। सिटी थाना क्षेत्र में फर्जी बैंक कर्मी बनकर खाते से 40 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुराना गांव निवासी ओमप्रकाश यादव का खाता एसबीआई में है। 20 मई की रात करीब 11.45 बजे पीड़ित के मोबाइल पर एक कॉल आई। आरोपी ने पीड़ित से पूछा कि खाते से 40,000 रुपये निकाले हैं या नहीं। इस पर पीड़ित ने आरोपी से पूछा कौन बोल रहे हो। आरोपी ने कहा कि एसबीआई के कस्टमर केयर से बोल रहा हूं। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी से पैसे नहीं निकालने की बात कही। आरोपी ने खाते की जानकारी लेकर पीड़ित के एटीएम कार्ड को ब्लॉक कर दिया। पीड़ित के अनुसार कुछ देर बाद मोबाइल पर 40,000 रुपये निकालने का मैसेज आया। बैंक से जानकारी लेने के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल नंबर की जांच कर रही है।
विज्ञापन


आरोपी के पहचानने की अपील
पुलिस ने एक युवक की फोटो जारी की है। जिसमें लोगों से आरोपी की पहचान करने की अपील की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुछ दिन पहले महावीर चौक स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ से आरोपी ने एक व्यक्ति का कार्ड बदलकर पैसे निकाल लिये थे। आरोपी अगले दिन धारूहेड़ा व अन्य जगहों पर इसी प्रकार की वारदात की थी। इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed