फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अवैध बजरी वाशिंग प्लांट पर छापेमारी, संचालक के खिलाफ केस दर्ज

अवैध बजरी वाशिंग प्लांट पर छापेमारी, संचालक के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 17 Jan 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अवैध बजरी वाशिंग प्लांट पर छापेमारी, संचालक के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नांगल चौधरी। प्रदूषण विभाग की टास्क फोर्स सोमवार रात को ग्राम दताल की पंचायत भूमि पर चल रहे अवैध बजरी वाशिंग प्लांट पर छापामारी की। टास्क फोर्स टीम को देखते ही प्लांट संचालकों ने अपनी जेसीबी मशीन, डंपर व ट्रैक्टरों को नजदीकी राजस्थान के गांव देवता में छिपा दिया। मौका निरीक्षण के बाद टीम में आरोपी संचालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
जानकारी के मुताबिक पिछले सप्ताह माइनिंग विभाग को दताल पंचायत की जमीन पर अवैध बजरी वाशिंग प्लांट चलने की सूचना मिली थी। जिसकी पुष्टि के लिए निरीक्षक राजेश कुमार देवता के पास मौके पर पहुंचे। प्लांट चलता हुआ मिलने पर उन्होंने जिला माइनिंग अधिकारी राजेंद्र यादव को रिपोर्ट भेजी। उन्होंने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड में शिकायत दर्ज करवाई। शनिवार को प्रदूषण विभाग के एसडीओ मोहित मुदगिल ने प्लांट का जायजा लिया। उन्होंने सोमवार सुबह नोटिस देकर प्लांट को तुरंत बंद करने के निर्देश दिए, लेकिन संचालक ने नोटिस को दरकिनार कर दिया। इसके बाद टॉस्क फोर्स ने रात करीब 10 बजे प्लांट पर दबिश दी। इस दौरान प्लांट पर बजरी का स्टॉक तथा जल दोहन की स्थिति मिली। फोटोग्राफी के बाद टीम ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। इससे पहले टीम दताल-ढाणी जाजमा सड़क पर पहुंची। वहां कृष्णावती नदी की तरफ से पांच ट्रैक्टर-ट्राली बजरी लेकर आते हुए मिले। टीम ने घेराबंदी करके पांचों ट्रैक्टरों को रुकवा लिया। इसी दौरान चालकों ने खनन माफिया को सूचना दे दी। 10-15 मिनट बाद ही एक स्कारपियो गाड़ी मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने टीम के साथ उलझना शुरू कर दिया। वहीं चालकों ने ट्रैक्टर को भगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


टीम पर किया ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास
विरोध करने पर खनन माफिया ने टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों ने तत्परता पूर्वक खेतों में कूदकर जान बचाई। माइनिंग निरीक्षक राजेश कुमार, फोरेस्ट विभाग के रेंज अधिकारी प्रेम कुमार, प्रदूषण विभाग के एसडीओ मोहित मुदगिल को एक ट्रैक्टर पकड़ने मेें सफलता मिली। जिसका चालान काटने के बाद बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध वाशिंग प्लांट चलाने की अनुमति नहीं
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एसडीओ मोहित मुदगिल ने बताया कि डार्कजोन में बजरी वाशिंग प्लांट चलाने की अनुमति नहीं है। दताल की पंचायत में एक अवैध वाशिंग प्लांट रनिंग स्थिति में मिला है। जिसके मालिक राकेश कुमार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed