फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा -बिना नंबर की बाइक पर आए थे 17 लाख लूटने वाले

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा -बिना नंबर की बाइक पर आए थे 17 लाख लूटने वाले

Sat, 29 Dec 2018 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा -बिना नंबर की बाइक पर आए थे 17 लाख लूटने वाले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। फाइनेंस कंपनी में 17 लाख रुपये लूटने वाले बदमाश बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर आए थे। बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा ढका हुआ था। आरोपियों ने कोई कपड़ा भी ओढ़ रखा था। पुलिस को यह जानकारी फाइनेंस कंपनी से कुछ दूरी पर लगे एक सीसीटीवी से मिली है।
भारत फाइनेंस कंपनी में हुई 17 लाख 20 हजार 801 रुपये की लूट के मामले को अब सीआईए के हवाले कर दिया है। सीआईए टीम ने इस मामले में जांच शुरू करते हुए आसपास के एरिया का मुआयना किया। टीम ने आसपास के मकानों व दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी खंगाले। आदर्श कालोनी में फाइनेंस कंपनी से कुछ दूरी पर लगे एक सीसीटीवी में बदमाशों की फुटेज मिली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बाइक बिना नंबर की थी। आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। इसके अलावा चद्दर ओढ़कर खुद को छिपाया हुआ था। मामले में पुलिस ने कंपनी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। पुलिस इस मामले में कंपनी के कर्मियों को भी संदेह के दायरे में ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने साइबर सैल से भी सहयोग मांगा है। कुछ नंबरों की डिटेल पुलिस जुटा रही है। जोकि लूट की कड़ियां जोड़ने में मदद कर सकती है। कंपनी के कर्मचारियों के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास के जिलों की पुलिस से भी सहयोग मांगा है।
अन्य ब्रांचों में हुई वारदात की मांगी जानकारी
भारत फाइनेंस कंपनी में तीन अन्य रेवाड़ी, नारनौल, जींद में भी लूट हो चुकी है। जिला पुलिस ने कंपनी में पहले हो चुकी लूट की डिटेल भी वहां की पुलिस की मांगी है। उसी आधार पर पुलिस लूट की वारदात को हल करने का प्रयास कर रही है। आखिर इसी कंपनी की चौथी ब्रांच में लूट क्यों हुई इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


वर्जन
मामले की जांच सीआईए टीम कर रही है। सीसीटीवी फुटेज जुटाई हैं, जिसमें बिना नंबर की बाइक पर सवार लोगों की पहचान हुई। हमें कुछ क्लू मिले हैं। फिलहाल इनका खुलासा नहीं कर सकते। जल्द ही हम आरोपियों तक पहुंच जाएंगे।
- रुपलाल, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed