{"_id":"5baa8621867a557fe9786777","slug":"141537902113-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के ठेके पर फायरिंग कर बदमाशों ने लूटे 2800 रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के ठेके पर फायरिंग कर बदमाशों ने लूटे 2800 रुपये
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
निजामपुर। निजामपुर-खेतड़ी रोड पर स्थित शराब के ठेके से सोमवार रात करीब नौ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने फायर कर सेल्समैन से 2800 रुपये लूटकर फरार हो गए। ठेकेदार ने सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने कारिंदों से मामले की जानकारी ली और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार रात करीब नौ बजे निजामपुर-खेतड़ी रोड पर स्थित शराब के ठेके के पास एक बाइक आकर अचानक रुकी। जिस पर दो युवक सवार थे।
युवक ठेके पर पहुंचे और फायरिंग कर सेल्समैन सूबे सिंह व दलीप को काबू कर लिया। बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 2800 रुपये लूटकर फरार हो गए। दोनों ने उसकी मालिक को दी। जानकारी मिलते ही निजामपुर चौकी प्रभारी रामेश्वर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कारिंदों से पूछताछ कर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
मामला संदिग्ध
निजामपुर चौकी प्रभारी रामेश्वर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि दोनों कर्मचारी ठेके अंदर थे और अंदर से ताला बंद कर रखा था। उन्होंने बताया कि मौके पर कारतूस का खोल भी नहीं मिला। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें छर्रे लगे है लेकिन ऐसा भी नहीं मिला। जांच में पाया कि कर्मचारियों के पास कुछ और पैसे रखे हुए थे। प्रभारी ने बताया कि क्राइम ऑफ सीन के अनुसार मामला संदिग्ध लग रहा है। फिर भी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। सभी बातों को ध्यान में रखकर मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
19 सितंबर को भी इसी ठेके पर हुई थी लूट
19 सितंबर की रात को भी तीन नकाबपोश लुटेरे इसी ठेके से पिस्तौल के बल पर 12300 रुपये लूट ले गए थे। उसी दिन भी सेल्समैन सूबे सिंह व दलीप ही मौजूद थे। जिसकी शिकायत भी पुलिस को दी गई थी। पुलिस दोनों घटनाओं को संदेह में लेकर जांच में जुटी हुई है।
वर्जन
निजामपुर-खेतड़ी मार्ग पर शराब ठेके से 2800 रुपये लूटने और फायरिंग की सूचना मिली थी। ठेकेदार की शिकायत पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- रामेश्वर चौकी प्रभारी, निजामपुर।