फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   निजी बस और स्कूल बस में टक्कर, 7 घायल

निजी बस और स्कूल बस में टक्कर, 7 घायल

Thu, 12 Jul 2018 01:06 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
निजी बस और स्कूल बस में टक्कर, 7 घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतनाली मंडी।
सतनाली-खेतड़ी सड़क मार्ग पर गांव बास सतनाली के समीप बुधवार दोपहर बाद एक बारातियों से भरी बस और सामने से आ रही स्कूल बस की भिडंत हो गई। हादसे में स्कूल बस के चालक सहित 3 बच्चों और एक टीचर को चोट आई वहीं निजी बस में सवार दो-तीन बारातियों को भी मामूली चोट आईं। घटना स्थल को देख कर लग रहा है कि हादसा बड़ा भी हो सकता था यदि समय रहते स्कूल बस का चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को साइड में सड़क से नीचे नहीं उतारा होता। क्योंकि मोड़ पर थी और स्कूल बस आधे से ज्यादा सड़क से नीचे उतरी हुई थी। दूसरी ओर निजी बस का चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पाकर स्कूल प्रशासन सहित सतनाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कस्बे के अस्पताल में लाया गया। घायलों में एक बच्चे को पैर में फेक्चर होने के कारण महेंद्रगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। जिसे खुलवाने के लिए पुलिस ने क्रेन की सहायता से बसों को हटवाकर यातायात बहाल करवाया। इस दौरान हो रही बरसात के कारण यातायात बहाली के लिए पुलिस को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

पुलिस के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे कस्बे के एक निजी स्कूल की बस छुट्टी होने के बाद करीब 40 बच्चों को लेकर बाद सतनाली, ढ़ाणा और सुरेहती रूट पर जा रही थी कि बास सतनाली के निकट मोड़ पर सामने से आ रही बारातियों से भरी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूली बस के चालक सहित उसमें सवार एक महिला टीचर और तीन बच्चों को चोटें आई। जबकि 2-3 बारातियों को भी चोट आने के सूचना है। जबकि बारातियों वाली बस का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे सतनाली थाना प्रभारी सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों बसों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है। घायलों में दूसरी कक्षा के सचिन पुत्र अजीत वासी ढ़ाणा को पैर में फेक्चर होने के कारण महेंद्रगढ़ रेफर कर दिया है। जबकि अन्य घायलों को उपचार उपरांत छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार बारात की बस राजस्थान के नीम का थाना से भिवानी के दिनोद जा रही थी। हादसे के बाद दूसरी बस मंगवाकर बारात को रवाना किया गया जबकि स्कूल प्रशासन ने तुरंत मौके पर दूसरी बस मंगवाकर रूट रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed