{"_id":"5a7615ed4f1c1b8a268b83a9","slug":"141517688301-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामले में रात तक जुटे रहे पुलिस के आला अधिकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामले में रात तक जुटे रहे पुलिस के आला अधिकारी
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालयों के छात्रों की पिटाई के मामले में पुलिस के आला अधिकारी इस मामले की जांच में जुटे रहे। आईजी सीएस राव एवं पुलिस अधीक्षक कमलदीप सिंह देेर रात 9 बजे तक थाने में ही थे। इससे पहले ये अधिकारी रेस्ट हाउस में थे और जिला उपायुक्त भी वहीं उपस्थित थे। इस दौरान जिला उपायुक्त गरिमा मित्तल ने विश्वविद्यालय के वीसी आरसी कुहाड़, रजिस्ट्रार रामदत्त, मौलवी मुबारिक हुसैन की मीटिंग ली। उन्हें भी अपने-अपने स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की बात कही। इससे पहले जिला उपायुक्त ने रेवाड़ी से ईएनटी सर्जन बुलाकर दोनों विद्यार्थियों को महेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल में चैकअप करवाया।
बाक्स:
मस्जिद में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
महेंद्रगढ़ स्थित मस्जिद के मौलवी मुबारिक हुसैन ने बताया कि वो पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट है। पुलिस ने तत्परता दिखाकर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। तीन की पहचान कर ली है। उन्होंने बताया कि मस्जिद में नमाज पढ़ने आने वाले लोगों के लिए चार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें दो कैमरे बाहर भी लगाए जाएंगे।
बाक्स:
तीनों ही आरोपी हैं शिक्षित
पकड़े गए तीनों ही आरोपी शिक्षित बताए जाते हैं। आरोपी अरविंद निवासी सिसोठ महेंद्रगढ़ के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएएसी फाइल ईयर का छात्र है। सुरेश गांव खातोदड़ा बीए पास और खेतीबाड़ी का कार्य करता है। इसके अलावा तीसरा आरोपी सतबीर निवासी निंबेहड़ा भी बीए पास है और खेती का कार्य करता है।
विज्ञापन
बाक्स:
घायल छात्रों ने जताया प्रशासन का आभार
सुबह जो छात्र प्रशासन पर उंगली उठा रहे थे शाम को उन्होंने मीडिया के सामने जिला प्रशासन की कार्रवाई को लेकर आभार प्रकट किया। कश्मीरी छात्र आफताब ने जिला प्रशासन के साथ-साथ जम्मू की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती तथा राजौरी जिले के उपायुक्त का आभार प्रकट किया। इस संबंध में राजौरी जिले के उपायुक्त ने उनका पूरा सहयोग किया है। महेंद्रगढ़ उपायुक्त से फोन पर बात कर सहयोग की अपील की थी।