फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, सूझबूझ हादसा टला

खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, सूझबूझ हादसा टला

Wed, 17 Jan 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, सूझबूझ हादसा टला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। शहर के मोहल्ला दयानगर में एक घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग गई। परिजनों की सूझबूझ के चलते कोई हताहत नहीं होने पाई। वहीं आग की सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका है।

मोहल्ला दयानगर निवासी लक्ष्मी नारायण उर्फ बिल्लू ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उसके भाई की पत्नी सुमन घर के ऊपर बनी रसाई में गैस पर खाना बना रही है। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। उसने तुरंत शोर मचाकर अपने परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए पहले खाना बना रही महिला को बाहर निकाला। इसके बाद किसी तरह सिलेंडर को उठा कर घर से बाहर खुले में रखा और डंडे से रेगुलेटर को बंद कर आग पर काबू पाया। इसके बाद उन्होंने दमकल विभाग व गैस कंपनी के टोल फ्री नंबर पर इसकी सूचना दी। पास में ही गैस कंपनी मौजूद होने के कारण तुरंत कंपनी का कर्मचारी मौके पर पहुंचा और सिलेंडर पर गिली बोरी आदि डालकर आग को काबू किया। वहीं सिलेंडर को घर से बाहर निकाला। इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग लगे सिलेंडर की आग को शांत किया जा चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिलेंडर भरा होने के कारण आग की लपटे ऊंची उठ रही थी। गनीमत यह रही कि सिलेंडर की आग को सूझबूझ से काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed