फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बिजली चोरी पकड़ने पहुंची एसडीओ टीम के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट

बिजली चोरी पकड़ने पहुंची एसडीओ टीम के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट

Sat, 18 Nov 2017 09:38 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी पकड़ने पहुंची एसडीओ टीम के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट
फोटो संख्या:50
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव बलाना में शनिवार को बिजली चोरी की छापेमारी करने पहुंची एसडीओ की टीम के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इस दौरान एसडीओ और जेई को चोट लगी। उन्हें उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में भर्ती करवाया गया। चोटिल एसडीओ विजय पाल ने बताया कि निगम की ओर से बिजली की चोरी पकड़ने के लिए गांवों में छापेमारी अभियान चलाया हुआ है। उसकी के तहत बिजली की चोरी पकड़ने के लिए वे खुद (एसडीओ विजयपाल), जेई गजराज सिंह, जेई अरुण कुमार, लाइनमैन श्रीकांत, एएलएम दीपक और अनिल आदि गांव बलाना गए थे। इस दौरान हमारी टीम ने गांव में लगभग दस मकानों के मीटरों को चेक किया। इनमें बिजली चोरी के 4 केस पकड़कर चालन काट दिया। उसके बाद उन्होंने एक अन्य मकान पर छापामारी की तो उनके साथ बदतमीजी की और हमसे मारपीट की। इस दौरान एसडीओ विजयपाल, जेई गजराज सिंह और कई साथियों को चोट आई। साथ ही उनका कैमरा भी छीन लिया गया। इसमें लगभग एक माह की फोटो लोड थी। पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed