{"_id":"595e90994f1c1b0d168b4619","slug":"141499369625-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनीना ख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनीना ख
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइक की टक्कर में पांच लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना । कनीना-महेंद्रगढ सड़क मार्ग पर वीरवार शाम हुए सड़क हादसे में 5 व्यक्ति घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक केंद्र कनीना में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रैफर कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कनीना-महेंद्रगढ सड़क मार्ग पर वीरवार शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों बाइक सवारों को चोटें आई हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनीना से ट्रामा सेंटर रेवाड़ी रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसंधान अधिकारी जयभगवान ने बताया कि सांय करीब साढे़ 4 बजे उन्हाणी के समीप दो बाइक की टक्कर हो गई। एक बाइक पर धनौंदा गांव के पिता पुत्र चंदरूप व संदीप सवार थे जो धनौंदा से कनीना की ओर आ रहे थे। जबकि दूसरी बाइक पर गाहड़ा वासी नवीन व नितिन और एक अन्य व्यक्ति कनीना से महेंद्रगढ़ जा रहे थे। आमने-सामने की टक्कर में सभी पांचों व्यक्ति घायल हो गए और दोनों बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।