फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   गैंगरेप केस में समझौते का दबाव बनाने के आरोप में निशु के परिवार की चार महिलाएं गिरफ्तार

गैंगरेप केस में समझौते का दबाव बनाने के आरोप में निशु के परिवार की चार महिलाएं गिरफ्तार

Fri, 08 Mar 2019 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप केस में समझौते का दबाव बनाने के आरोप में निशु के परिवार की चार महिलाएं गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। पुलिस ने छात्रा गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी निशु फौगाट और पंकज के परिवार की चार महिलाओं को समझौता करने का दबाव बनाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। महिलाओं को एसडीजेएम की अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया।
पीड़िता छात्रा के पिता ने कनीना थाने में शिकायत दी थी। जिसमें पीड़िता के पिता ने कहा कि वह पिछले कुछ समय से अपनी बहन के घर रह रहे हैं। आरोपी निशु फौगाट के परिजन उस पर लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं। कनीना पुलिस ने इस मामले में वीरवार को आरोपी निशु के पिता राजेश को गिरफ्तार कर लिया था। वीरवार को ही उनको जमानत पर रिहा कर दिया था। पुलिस ने आरोपी निशु की माता गिंदोड़ी, आरोपी पंकज की बहन मनीषा, पंकज की पत्नी धोली, पंकज की माता सिलोचना को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। शुक्रवार दोपहर को महिलाओं को एसडीजेएम की अदालत में पेश किया गया। जहां एसडीजेएम कुणाल गर्ग की अदालत ने चारों महिलाओं को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन


यह था मामला
दो सितंबर 2018 को एक छात्रा कोचिंग सेंटर से घर लौट रही थी। बस स्टैंड पर उसके परिवार का जानकार पंकज और पड़ोस में रहने वाला निशु मिला। उन्होंने उसे बाइक पर बैठा लिया और रास्ते में पानी पिलाया, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। फिर दोनों लड़की को दीनदयाल के कोठड़े ले गए और वहां निशु ने मनीष को भी बुलाया और फिर तीनों ने आठ घंटे तक उसके साथ दुराचार किया। हालत बिगड़ी तो डॉक्टर को बुलाया और फिर इलाज कराने के बाद उसे वापस बस स्टैंड पर फेंक गए। भागने के बाद निशु ने पीड़िता के पिता को फोन करके कहा कि उसकी तबीयत खराब है और बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में है। पिता बस स्टैंड पर पहुंचा और बेटी को संभाला। यह मामला लंबे समय तक सुर्खियों में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed