{"_id":"5c743de4bdec22736679259b","slug":"131551121892-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे बिजेंद्र ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे बिजेंद्र ने फांसी लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर शव का पोस्टमार्टम करवार परिजनों को सौंप दिया।
गांव बेवल निवासी रोहताश ने बताया कि उनका भतीजा बिजेंद्र उर्फ गोदू (19) पिछले कई दिनों से अपनी बहन के पास गांव मालड़ा में रहता था। वह सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। उसने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली कि बिजेंद्र गांव दौंगड़ा की बणी में फंदे पर लटका हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को पेड़ से उतारा तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उप नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।