फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पुलिस ने चोरी के मामले में चारों महिलाओं को न्यायालय में किया पेश

पुलिस ने चोरी के मामले में चारों महिलाओं को न्यायालय में किया पेश

Wed, 21 Nov 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी के मामले में चारों महिलाओं को न्यायालय में किया पेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। पुलिस ने सराफा बाजार 1.315 किलोग्राम सोने के जेवर चोरी मामले में चारों आरोपी महिलाओं को एसडीजेएम हिमांशु की अदालत में पेश किया। जहां से तीन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि सोमवार को पकड़ी गई चौथी आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सोमवार की शाम को बहरोड़ से पकड़ी गई चौथी महिला से पुलिस ने एक किलो से अधिक सोने के आभूषण बरामद किए थे।
थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि चौथी आरोपी रोशनी निवासी जयपुर को बहरोड़ से सोमवार रात को गिरफ्तार किया गया। महिला से एक एक किलो से अधिक सोना बरामद किया है। इससे पहले पुलिस सुनीता उर्फ गीता, उसकी नाबालिग बेटी, शालू उर्फ लक्ष्मी को 17 नवंबर को कनीना से गिरफ्तार किया था। तीनों महिला आरोपियों के पास 51 ग्राम सेे अधिक सोने के आभूषण बरामद किए थे। उन्होंने बताया कि चारों महिलाओं के पास से पुलिस लगभग 1.150 किलो सोने के आभूषण बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन


ये जेवर हुए बरामद
जेवर का नाम नग वजन (ग्राम में)
लेडिज अंगूठी 22 63.500
जेंटस अंगूठी 11 41.430
कड़ा (चुड़ियां) 02 31.050
जेंटस चैन 03 46.330
टॉपस कनौती 08 र21.210
चैन और चैन के कटपीस 35 433.070
पैंडल छोटे बड़े पीस 20 98.260
टॉपस बॉली कान 89 171.410
नथ लेडिज 03 07.070
गिन्नी 03 14.00
मंगलसूत्र चैन बड़े 04 89.110
मंगलसूत्र छोटे 07 78.900
मणिया 26 04.210
कुल वजन 1099.550

पांच वर्षों की सबसे बड़ी चोरी पकड़ी:
पुलिस ने शहर के सर्राफा व्यापारी की 42 लाख रुपये सोने के आभूषण की चोरी एक सप्ताह में बरामद कर दी। साथ चारों महिला आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। इससे पहले छाजुपुरम में पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक की एक करोड़ रुपये से अधिक की चोरी, एक वर्ष पहले बाघेश्वर धाम मंदिर में लगभग सवा किलो सोने के नाग की चोरी, सुरेश राजस्थानी के घर के बाहर तीन लाख रुपये की लूट, पूर्व डीजीपी दृगपाल सिंह के घर से 14 लाख रुपये की लूट, कनीना में तेल व्यापारी से 12 लाख रुपये की लूट, नारनौल के एक मंदिर में अष्टधातु की मूर्तियां अभी तक बरामद नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला
गौरतलब है कि 13 नवंबर को जयपुर निवासी सुनीता उर्फ गीता, उसकी नाबालिग बेटी, शालू उर्फ लक्ष्मी तथा रोशनी श्रीकृष्णा ज्वेलर्स पर आई थीं। इस दौरान ज्वेलर्स की दुकान के काउंटर पर रखा सोने के आभूषण का डिब्बा लेकर फरार हो गई थी। ज्वेलर्स मालिक संजीव को पता लगने पर इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। उसने बताया कि डिब्बे में 1.315 किलोग्राम सोने के आभूषण हैैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। चोरी की कीमत लगभग 42 लाख रुपये आंकी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed