फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   छह माह में 218 सड़क हादसों में 98 लोगों ने गंवाई जान, 208 घायल

छह माह में 218 सड़क हादसों में 98 लोगों ने गंवाई जान, 208 घायल

Wed, 01 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
छह माह में 218 सड़क हादसों में 98 लोगों ने गंवाई जान, 208 घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। जिले में सड़क हादसों को कम करने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए एक अगस्त से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके। दूसरी ओर इस साल जून तक हुए 218 सड़क हादसों में करीब 98 लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि करीब 208 लोग घायल हुए हैं।
ऐसे में पुलिस को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर और सख्ती से पेश होना होगा। दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग व अन्य सरकारी एजेंसियों को भी सड़क इंजीनियरिंग पर काम करना होगा। ताकि पैदल सवार और साइकिल सवारों का सफर सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन

सरकार सड़क हादसे को कम करने के लिए प्रदेश के 10 जिलों में हरियाणा विजन जीरो कैम्पेन चला रही है। ताकि सड़कों पर अकाल मौतों को रोका जा सके। इसके लिए सरकारी विभागों के साथ निजी कंपनियों का भी सहयोग ले रही है। दूसरी ओर महेंद्रगढ-नारनौल जैसे शहर में भी सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है। इस साल जनवरी से जून तक के सड़क हादसों को देखकर नहीं लगता है कि लोग यातायात नियमों को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल जून तक 218 मामलों में 98 लोगों की जानें गई हैं, जबकि 208 लोग घायल हो गए। हादसे होने में प्रमुख कारण ओवर स्पीडिंग, ब्लैक स्पॉट और खराब सड़क इंजीनियर हैं। ऐसे में सड़क हादसों को लेकर संबंधित एजेंसियों को गंभीरता से काम करना होगा। तभी जिले में सड़क हादसों को रोका जा सकता है। हरियाणा विजन जीरो की एसोसिएशन सारिका भट्ट ने कहा कि सड़क हादसों रोकने के लिए हर स्तर काम करने की जरूरत है। सड़कों की मरम्मत, स्पीड ब्रेकर, इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ इंनफोसमेंट की जरूरत है। जब तक इन पर ध्यान नहीं दिया जाएगा, तब तक हादसे कम नहीं होंगे।

ये हैं सड़क हादसों के
होंडा चौक से सिंघाणा रोड बाईपास, गंदे नाले से आरपीएस स्कूल, नारनौल से महेंद्रगढ़ रोड सबसे अधिक हादसा संभावित क्षेत्र में आता है। महेंद्रगढ़ रोड पर ही 56 से अधिक अवैध कट है। इन रोडों पर डिवाइडर और साइन बोर्ड का अभाव है। जिस कारण वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाते है और हादसे का शिकार हो जाते है। मंगलवार को यातायात पुलिस ने 152 चालान किए गए है। वहीं एक शराब पीकर वाहन चलाते हुए चालक को चालान किया है।

वर्जन
यातायात इंस्पेक्टर राजेन्द्र कौशल ने बताया कि यातायात का उल्लंघन करने वाले वाहनों चालकों का रोजाना चालान किया जा रहा है। एक से 9 अगस्त तक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पूरे शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सड़क हादसों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

अब सभी जिलों में लागूू होगा हरियाणा विजन जीरो
हरियाणा विजन जीरो की एसोसिएट सारिका भट्ट ने कहा कि अभी तक इसे 10 जिलों में लागू किया गया है। अब इसे प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में भी रोड सेफ्टी ऑफिसर तैनात किए जाएंगे, जो सड़क हादसों का अध्ययन कर रिपोर्ट बनाएंगे। जिसके बाद संबंधित विभाग इन कमियों को दूर करने के लिए काम करेंगे।

शहर में फुटपाथ तक नहीं
महेंद्रगढ़ जिले का नारनौल हेड क्वार्टर होने के बाद भी यहां पर प्रमुख सड़कों पर लोगों के लिए फुटपाथ तक नही है। लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है। ऐसे में कई बार वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। इस ओर जिला प्रशासन समेत अन्य एजेंसियों का ध्यान नहीं है।

साल 2017 में हुए सड़क हादसे
कुल मामले- 452
मौत- 231
घायल - 457

साल 2018 में जून तक
कुल मामले- 218
मौत- 98
घायल- 208
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed