फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जल महल में दोस्तों ने की युवक हत्या, नामजद समेत अन्य पर केस

जल महल में दोस्तों ने की युवक हत्या, नामजद समेत अन्य पर केस

Wed, 01 May 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
जल महल में दोस्तों ने की युवक हत्या, नामजद समेत अन्य पर केस
नारनौल। इंदिरा कॉलोनी निवासी एक युवक की जल महल से गिरने पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर बुधवार को परिजनों को सौंप दिया है। सिटी थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दोस्तों पर हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जल महल में सीसीटीवी नहीं है, जिससे पुलिस को मामला सुलझाने में कुछ मदद मिल जाती।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इंदिरा कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार (34) मंगलवार की शाम चार बजे जल महल में दोस्त सोनी के साथ गया था। शिकायत में मृतक के पिता सूरजभान ने बताया कि शाम पांच बजे बेटे कृष्ण की अपनी पत्नी पिंकी से मोबाइल पर बातचीत हो रही थी। इस दौरान पीछे से किसी के झगड़ा करने की बात सुनाई दे रही थी। इसके कुछ देर बाद ही कृष्ण के जल महल से गिरने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो कृष्ण घायलावस्था में पड़ा मिला। उसे स्थानीय लोगों की मदद से कृष्ण को सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन कृष्ण को बहरोड़ स्थित निजी अस्पताल लेकर गए। जहां पर उपचार के दौरान रात को कृष्ण ने दम तोड़ दिया। परिजन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को नारनौल अस्पताल लेकर आए, जहां सिटी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


दो बच्चों का पिता था कृष्ण
मृतक के भाई बबलू ने बताया कि कृष्ण पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर एक निजी कंपनी के वेयर हाउस में काम करता था। फिलहाल करीब दो माह से घर पर ही रहता था। कृष्ण के दो बेटे हैं। भाई का आरोप है कि कृष्ण की हत्या की गई है। सोनी नामक युवक उसे घर से बुलाकर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 20 फीट से गिरा
बताया जा रहा है कि कृष्ण की जल महल में करीब 15-20 फुट की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हुई है। बबलू के अनुसार कृष्ण के दोस्त सोनी ने उसके गिरने की जानकारी नहीं दी और मौके से फरार हो गया। कृष्ण के सिर और घुटने पर चोट के निशान मिले हैं।

जल महल में नहीं है पानी
बारिश के दौरान जल महल के एक ओर की चहारदीवारी गिर गई थी। इसका दोबारा से निर्माण किया जाना है। इसलिए बारिश के बाद जल महल में पानी नहीं भरा गया, जिससे जल महल सूख हुआ है। बता दें कि नारनौल में जल महल शहर से बाहर मोहल्ला पुरानी मंडी के निकट स्थित है। मुख्यद्वार से जल महल तक पहुंचने के लिए सोलह मेहराबों से युक्त एक पुल बनाया गया है। पुल के समाप्त होते ही दो मंजिला चार कक्षों से घिरे वर्गाकार भवन का निर्माण कराया गया है। भवन की छत पर जाने के लिए सीढ़ियां बनाई गई हैं। करीब 15 फुट गहरे तालाब के बीच यह 500 साल पुराना भवन स्थित है।


सिटी थाने के कार्यवाहक एसएचओ प्रभारी आत्माराम ने बताया कि हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। दूसरी ओर पुलिस कृष्ण के दोस्तों से पूछताछ करने के अलावा जल महल कैंपस में मौजूद लोगों से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed