फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   चार महीने में दूसरी बार हुई रेस्टोरेंट संचालक पर फायरिंग,केस दर्ज

चार महीने में दूसरी बार हुई रेस्टोरेंट संचालक पर फायरिंग,केस दर्ज

Fri, 15 Mar 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
चार महीने में दूसरी बार हुई रेस्टोरेंट संचालक पर फायरिंग,केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। खटोटी बस स्टैंड के पास दिव्य ज्योति रेस्टोरेंट पर बुधवार की रात करीब पौने नौ बजे बाइक सवार दो युवकों द्वारा संचालक के बेटे पर चार राउंड फायर करने का मामला सामने आया है। रेस्टोरेंट संचालक का बेटा अंदर होने के कारण गोली लगने से बच गया। जबकि एक कर्मचारी को छर्रे लगे हैं। पीड़ित की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने एक नामजद समेत दो पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरी ओर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर वीरवार की सुबह नौ बजे से 11 बजे तक लोगों ने सिंघाना रोड को जाम कर दिया। इससे यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने आरोपियों को एक सप्ताह में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भाखरी निवासी सत्यवीर शर्मा का खटोटी बस स्टैंड के पास दिव्य ज्योति नाम से रेस्टोरेंट और मैरिज हाल है। बुधवार रात करीब पौने नौ बजे दिव्य ज्योति रेस्टोरेंट पर उनका बेटा प्रदीप और वर्कर कार्य रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आए और रेस्टोरेंट के बाहर से प्रदीप पर चार राउंड फायर किए। इससे रेस्टोरेंट का ग्लास टूट गया और प्रदीप बाल-बाल बच। छर्रे से वर्कर विनय को मामूली चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी विनोद कुमार, एसएचओ सदर और गहली चौकी प्रभारी वारदात स्थल पर पहुंचे। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने देर रात प्रदीप की शिकायत पर डोहर निवासी लोकेश उर्फ नितिन उर्फ पदाड समेत दो युवकों पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पूरी वारदात रेस्टोरेंट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें रिवाल्वर से बाइक पर पीछे बैठा युवक फायर करते हुए दिख रहा है।

सुबह दो घंटे सिंघाना रोड पर यातायात रहा प्रभावित
संचालक के बेटे पर हमले की की जानकारी गांव वालों को मिली। उन्होंने सुबह नौ बजे सिंघाना रोड पर स्थित खटोटी गांव के पास सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीण आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलते ही डीएसपी विनोद कुमार, थाना प्रभारी समेत अन्य मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने एक सप्ताह में आरोपियों को अरेस्ट करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों ने 11 बजे जाम को खोल दिया।

दिवाली पर भी हुई थी फायरिंग
सत्यवीर ने बताया कि उन्होंने चार साल पहले रेस्टोरेंट व मैरिज हाल खोला था। उन्होंने बताया कि दिवाली के एक सप्ताह बाद नितिन समेत दो अन्य लोगों ने उसके रेस्टोरेंट पर फायरिंग की थी। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।


वर्जन
मौके पर डीएसपी गए थे और जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए व थाना पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है।
- चंद्र मोहन, एसपी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed